Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: गहने उतारकर रख लो, जेवर उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया

Aditi News Team

Wed, Jan 29, 2025
पुलिस वाला बनकर महिलाओं से यह कहकर कि आगे घटनायें हो रही है, गहने उतारकर रख लो, जेवर उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर ठगी करने वाले आरोपियों के ठिकाने नांदूरा महाराष्ट्र से साढ़े चौदह तोला सोने के जेवर कीमती लगभग 11 लाख 50 हजार रूपये के जप्त फरार आरोपी- 1-अमजद अली उर्फ सुल्तान उर्फ गब्बर अली उर्फ भीरू ईरानी पिता मनहर अली ईरानी उम्र 45 वर्ष निवासी अनवर कालोनी वार्ड न. 1 रेल्वे स्टेशन के के पीछे थाना नंादूर महाराष्ट्र 2-चिन्ना उर्फ मोहम्मद अली पिता सिराज अली ईरानी उम्र 40 वर्ष निवासी स्कूल न. 3 के पीछे ईमामबाड़ा के सामने रजा चौक थाना बाजार पेठ भुसावल *घटना क्र्रमांक 1-* थाना केण्ट में दिनंाक 18-1-25 को श्रीमती विनय कुमारी टाटिया उम्र 79 वर्ष निवासी एपीआर कालोनी कटंगा सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई आज सुबह घर के सामने घूम रही थी तभी एक दुबला पतला व्यक्ति उसकेा आवाज दिया कि तुम्हें कोई बुला रहा है वह उक्त व्यक्ति के साथ मैदान में गयी दूसरा व्यक्ति मिला जो सफेद स्वेटर पहने था लंबे कद एवं मोटा जिसने उसके पैर छुये बोला कि मैं पुलिस का आदमी हॅू आपकी सुरक्षा के लिये निकला हॅू आप अपने जेबर उतार लो तो उसने अपने जेवर सोने की चार चूड़ी, एक मंगलसूत्र उतारकर हाथ में ले लिये तथा रखने लगी अज्ञात व्यक्ति जो मोटा था ने उसके सोने के जेबरात उसके हाथ से ले लिया तथा उक्त व्यक्ति ने 8 चूड़ियां सोने की बताकर उसे दे दी चूड़ियां देखने पर पीतल की लग रही है। 2 अज्ञात व्यक्ति उसके सोने के जेवरात लेकर अपाचे मोटर सायकल से भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 12/25 धारा 318(4), 319(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *घटना क्र्रमांक 2-* थाना कोतवाली में दिनंाक 18-1-25 को श्रीमती ज्योति जैन उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम देवरी जिला सागर वर्तमना पता संध्या टेडर्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मायके जबलपुर आयी है सुवह लगभग 8-30 बजे अपनी बहन लता जैन के साथ अशोक जैन नरघैया के घर से लार्डगंज जैन मंदिर आ रहे थे जैसे ही विजय कटपीस की गली आर्या कटपीस के नीचे पहॅुचे एक व्यक्ति लगभग 30 से 35 वर्ष का जो काला कलर का टोपा काली जर्सी काला पेंट पहने था हमारे पास आया बोला आगे एक व्यक्ति खड़ा है वो आपको बुला रहे हैं आप उन्हें पहचानते हैं क्या तो उसने कहा कि नहीं पहचानते, आपके नहीं मालूम कि अभी दो दिन से घटना हो रही है आप जो सोने चांदी पहने हो उसे उतार कर रख लो इसी बीच एक व्यक्ति और आया बताया कि मैने भी चैन उतार कर रख ली है कुल तीन व्यक्ति थे सभी की उम्र लगभग 30-35 वर्ष की होगी, जिन्हौंने ने कहा कि हम पुलिस वालें हैं इसलिये आपको बता रहे हैं तो उसने तुरंत ही पहने हुये 2 सोने के कंगन पुराने वजनी 2, एक सोने की चैन एवं 2 अंगूठी उतारे और उन्हौंने उसे एक कागज दिया बोले इस पर रख दो तो उसने सभी चीजे उस कागज में रख दिया उन दोनेां व्यक्तियों ने बोला आपके पास कोई पर्स है तो उसने अपना छोटा पर्स निकाली उक्त व्यक्ति ने उससे पर्स लेकर पर्स की चैन खोली और जेवरो वाले कागज की पुडिया बनकर रख दिया और बोला इसको चुपचाप रख लो तो उसने रख लिया इसी बीच कुछ दूर चली और वो लोग भी वहां से चले गये तब उसने पर्स खोलकर देखा जिसमें उसकी सोने की चूड़ी, अंगूठी, चैन नहीं थी, नकली 4 चूडीं थीं । तीनों छल पूर्वक सोने की चैन, सोने की अंगूठी, 2 नग कंगन उसके साथ धोखाधड़ी कर ले गये है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 26/25 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रदीप कुमार शेण्डे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट/उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गनिर्देशन में क्राईम बं्राच, थाना कैंट एवं कोतवाली की टीमें लगायी गयी।   पतासाजी करने पर संदेहियों के सिवनी की ओर जाने की जानकारी मिलने पर टीम सिवनी रवाना की गयी, सिवनी पहुंचकर पतासाजी करने पर संदेहियेा के नंदूरा भुसावल की ओर जाने की जानकारी मिलने पर थाना नंदूरा महाराष्ट्र पहुचकर पतासाजी करने मोटे व्यक्ति की पहचान भीरू ईरानी के रूप मे हुई जिसके सम्बंध में ज्ञात हुआ कि शराब पीने का आदी है एवं लोगो से धोखाधडी कर पुलिस वाला बनकर सोने चंादी ले लेता है। थाना नंदूरा पुलिस के साथ भीरू ईरानी के डेरे में दबिश देने पर भीरू ईरानी नहीं मिला भीरू के पिता मनहर अली ईरानी मिला जिसे फोटो दिखाने पर मोटे व्यक्ति की पहचान अपने बेटे अमजद अली ईरानी उर्फ भीरू एवं साथी की पहचान चिन्ना उर्फ मोहम्मद अली के रूप में की। डेरे की तलाशी ली गयी तो डेरे के पास ही लगे नीम के पेड के नीचे एक पॉलीथीन में सोने की 4 चूड़ी, 2 कंगन, 1 मंगलसूत्र, 1 चेेन, 2 अंगूठी रखी हुई मिली जो कि थाना कोतवाली एवं कैंट में 2 महिलाओ से पुलिस वाला बनकर जेवर उतरवाकर लेकर अज्ञात बाईक सवारों द्वारा ठगी की गयी थी। विधिवत कार्यवाही कर तौल करने पर साढ़े चौदह तोले सोने के जेवरात कीमती साढे ग्यारह लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।   *उल्लेखनीय भूमिका:-* ठगी करने वाले आरोपियेा की पतासाजी कर साढे ग्यारह लाख रूपये कीमती जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली श्री विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी कैंट श्री पुष्पेन्द्र पटले, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, धनंजय ंिसह, अशोक मिश्रा, थाना कैंट के उप निरीक्षक सी.पी.तिवारी, आरक्षक शुभम सिंह, महिला आरक्षक रेणुका मिंज, कोतवाली के उप निरीक्षक अशोक दुबे, CCTV प्रभारी उप निरीक्षक (रेडियो) हर प्रसाद यादव, साइबर सेल के अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें