Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 45 ग्राम गांजा कीमती 40 हजार रूपये का जप्त

Aditi News Team

Thu, Dec 5, 2024
मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 45 ग्राम गांजा कीमती 40 हजार रूपये का जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो /अवैध शराब एवं नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप शेण्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजे के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 2 किलो 45 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। थाना प्रभारी श्री विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दिनंाक 4-12-24 को मण्डला रोड रिछाई तिराहा पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान बस क्रमाक एमपी 20 पीए 0943 को रोककर कन्डैक्टर से बस के दस्तावेज के सम्बंध में पूछताछ करने के दौरान बस मे पीेछे बैठा व्यक्ति एक काले रंग का बैग उठाकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विनय रजक उम्र 20 वर्ष निवासी मालगुजार परिसर गोहलपुर स्थाई निवासी गुडगवॉ बरोदा पनागर बताया, जो तलाशी लेने पर बैग के अंदर प्लास्टिक से लिपटे हुये 2 पैकिट में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 2 किलो 45 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 40 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपी केा मादक पदार्थ गंाजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक मुनीम कुलस्ते, आरक्षक अविनाश, रामकुमार क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अटल जंघेला, संतोष पटेल, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक इस्माईल खान, प्रमोद सोनी, विनय सिंह सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल , रूस्तम अली की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें