Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

: अवैध हथियार सहित आरोपी युवक गिरफ्तार,देशी 1 पिस्टल तथा 1 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 27, 2025
अवैध हथियार सहित आरोपी युवक गिरफ्तार,देशी 1 पिस्टल तथा 1 कारतूस जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा 1 आरोपी को पिस्टल एवं कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि आज दिनांक 27-4-25 केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 20-25 वर्ष का सफेद टीशर्ट एवं काले रंग का जींस पहने अपने पास अवैध रूप से पिस्टल रखे कोई वारदात करने की फिराक में महाराजपुर रिछाई रोड़ पर दुर्गा मंदिर के पास खड़ा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम रित्विक पाण्डे उर्फ पांडू उम्र 24 वर्ष निवासी एमजीएम स्कूल के पीछे हाथीताल गोरखपुर बताया जो तलाशी लेने पर कमर में पीछे तरफ पेंट के नीचे देशी पिस्टल खोसे तथा पेंट के वायें जेब मे एक कारतूस रखे मिला। आरोपी रित्विक पाण्डे उर्फ पांडू पांडे के कब्जे से देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। उल्लेखनीय भूमिका-आरोपी का अवैध फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक अरविन्द डोंगरे, सुधीर सिंह, आरक्षक पवन शुक्ला, शशिकांत बंजारे, इंद्रकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें