Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: विकासखण्ड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Jul 24, 2024
विकासखण्ड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस स्कुल शिक्षा विभाग की विकास खण्ड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता 2024 - 25 का आयोजन स्थानीय आदित्य पब्लिक स्कूल में किया गया l प्रतियोगिता में काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल गाडरवारा,आदित्य पब्लिक स्कूल गाडरवाड़ा , एकलव्य स्कूल, शासकीय बीटीआई स्कूल गाडरवारा, शासकीय विद्यालय आमगांव छोटा ,न्यू एज पब्लिक स्कूल गाडरवारा, न्यू एरा पब्लिक स्कूल गाडरवारा और शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की l कार्यक्रम की कार्य योजना को संपन्न कराने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या और विकासखंड खेल अधिकारी अनुज जैन एवं वरिष्ठ खेल शिक्षक मुकेश पटेल,अजय सोनी,विक्रम शर्मा , आदित्य पब्लिक स्कूल की प्राचार्य लता काबरा और संचालक आदित्य मेहरा की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में यूएनएस हुसैन, प्रीति ठाकुर ,रीतेश सोनी ,रोबिन सिंह ठाकुर , आदित्य द्विवेदी उपस्थित रहे l

Tags :

जरूरी खबरें