Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही में ₹72,070 नगद, 07 चार पहिया एवं 04 दो पहिया वाहन जप्त किए गए

छिन्दवाड़ा जिला से ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई.

"नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीएनए जांच से खुलेगा सच।"

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

: योग अभ्यास के साथ-साथ पुस्तकों का हुआ वितरण 

Aditi News Team

Fri, Jun 21, 2024
योग अभ्यास के साथ-साथ पुस्तकों का हुआ वितरण  (गाडरवारा) विश्व योग दिवस के अवसर पर चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। रेडियो से प्राप्त निर्देशों के अनुसार योग गुरु सौरभ सोनी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारी, शिक्षको तथा छात्र-छात्राओं को तीन चरणों में योगाभ्यास कराया गया। जनप्रतिनिधि अंतर्गत मुकेश मरैया, पार्षद शंकर ताम्रकार, के एल साहू, नीरज पैगवार, डॉक्टर चंद्रकांत गुप्ता, जनपद पंचायत से धनाराम उईके, नगर परिषद चीचली के सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, शिक्षा विभाग से बीआरसी डी के पटेल इत्यादि ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। विद्यालय के शिक्षकों में भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, जीएस मेहरा, हेमंत शुक्ला, विनीत नामदेव के आर रजक सहित स्टाफ की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें