Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,कलेक्टर एवं एसपी ने किया मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Aug 2, 2024
कलेक्टर एवं एसपी ने किया मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 3 अगस्त को नरसिंहपुर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने मंडी प्रांगण स्थल नरसिंहपुर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मंचीय बैठक व्यवस्था, मंच सज्जा, आवागमन, क़ानून एवं सुरक्षा, वाटरप्रूफ टेंट, वाहनों की पार्किंग, विभागों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी, कार्यक्रम स्थल की साफ़- सफ़ाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। प्रोटोकॉल के अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी सौंपे गये दायित्वों के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान ज़िला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें