Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँची कलेक्टर

Aditi News Team

Thu, Jul 25, 2024
स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँची कलेक्टर नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंहपुरबड़ा और मुंगवानी का आकस्मिक निरीक्षण किया और यहाँ मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दवा वितरण केन्द्र, दवाईयों की उपलब्धता एवं उपकरण, टीकाकरण एवं कोल्ड चैन रूम, लेबर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न संधारित रजिस्टरों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने यहां हाई रिस्क महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने 19 हाई रिस्क महिलाओं का फॉलोअप करने के लिए कहा। अस्पताल से रेफर किये गये मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि हाई रिस्क महिलाओं के रिकार्ड सुरक्षित रखा जाये और एएनएम को सक्रिय किया जाये। कलेक्टर ने यहां मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा भी की और यहाँ किए जा रहे इलाज व सुविधाओं की भी जानकारी ली।   प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगवानी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने यहां होने वाले प्रसव की जानकारी ली। उन्होंने अमले को निर्देश देते हुए कहा कि मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड में सभी जानकारी पूरी भरी जाये। उन्होंने बीएमओ को निर्देशित किया कि टीकाकरण की स्थिति को देखें। उन्होंने यहाँ के प्रसव कक्ष का अवलोकन भी किया।

Tags :

जरूरी खबरें