Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

: गाडरवारा,कृष्णभक्ति ही जीवन मे आगे बढ़ने का मार्ग-- प्रियांशी तिवारी  श्रीदेव ऋणमुक्तेश्वर शिवधाम मंदिर में हुआ प्रवचन कार्यक्रम का अयोजन 

Aditi News Team

Tue, May 21, 2024
कृष्णभक्ति ही जीवन मे आगे बढ़ने का मार्ग-- प्रियांशी तिवारी  श्रीदेव ऋणमुक्तेश्वर शिवधाम मंदिर में हुआ प्रवचन कार्यक्रम का अयोजन  गाडरवारा। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ही जीवन मे आगे बढ़ने मार्ग प्रशस्त होता है एवं जीवन सफल होता है। भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ द्वापरयुग में अदभुत थी उन्होंने अपने अत्याचारी मामा कंस का वध करके मथुरा वासियों को अत्याचार से मुक्त कराया था एवं अर्जुन को गीता का उपदेश देकर महाभारत के युद्ध मे सहायता की थी। उपरोक्त विचार वृंदावन से आईं बाल विदुषी कथावाचिका प्रियांशी तिवारी ने स्थानीय चंद्रकेशर कॉलोनी के श्रीदेव ऋणमुक्तेश्वर शिवधाम मंदिर में प्रवचन कार्यक्रम में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओ के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि भगवान कृष्ण द्वारा बाल्यकाल में पूतना वध, कालिया मर्दन, गोवर्धन पर्वत , सुदामा मिलन आदि प्रसंग आज भी सुनकर मन प्रफुल्लित हो जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपती चीरहरण में द्रोपती की लाज बचाई थी। उन्होंने कथा में कहा कि हमें श्रीमद भागवत कथा जरूर सुनना चाहिए क्योंकि ये कथा फलदायिनी है। इस कथा के श्रवण से बहुत सी बातें सीखने को मिलती है एवं असीम पुण्य मिलता है। विदित हो कि इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कथावाचिका को भेंट एवं नारियल अर्पित किए। प्रवचन कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया गया। उक्त आयोजन में अनेक कॉलोनी वासियों का सहयोग सराहनीय रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें