Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Sep 2, 2024
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी 7 सितम्बर को गणेश उत्सव, 16 सितम्बर को ईद- मिलादुनवी (चाँद दिखने पर) व पर्यूषण पर्व जिले में शांति पूर्वक मनाये जाने के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में गोटेगाँव विधायक श्री महेन्द्र नागेश की भी मौजूदगी रही। बैठक में बताया गया कि पीओपी की प्रतिमाओं का निर्माण एवं विक्रय नहीं किया जाये। केवल मिट्टी की मूर्तियां ही बनाई जावें। प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही किया जायेगा। विसर्जन कुंडों की साफ- सफाई हो। नर्मदा नदी/ तालाबों के किनारे बनाये गये विसर्जन कुंडों के समीप आवश्यक औषधियों, डॉक्टर सहित एम्बुलेंस, पुलिस बल,गोताखोर एवं होमगार्ड का बल उपलब्ध रहें। पंडालों में विद्युत कनेक्शन वाले तार खुले नहीं हो। विद्युत लाइन के नीचे प्रतिमा की स्थापना न की जाये। मार्गों पर समुचित साफ- सफाई एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जायेगी। शहर के सीसीटीव्ही कैमरे सुचारू रूप से संचालित हो, इसकी भी समीक्षा कर ली जाये। जिन स्थानों से जुलूस निकलेंगे वहां कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी पुलिस बल के साथ लगाई जायेगी। ईद- मिलादुनवी का जुलूस निकलने वाले रास्ते पूर्व से तय कर लिये जायें।यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगर पालिका का अमला यह सुनिश्चित करायें कि दुकानों सामान सड़कों तक ना हो।गणेश उत्सव समिति द्वारा रात्रि में कार्यक्रम का आयोजन अगर हो रहा हो तो इसकी सूचना संबंधित एसडीएम एवं थाने को पहले से दी जाए ।महिला पुलिसकर्मियों द्वारा रात्रिकालीन गश्त भी नियमित तौर पर हो। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति के अलावा अनुविभाग स्तर पर भी शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यह सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्वक मनाये जायेंगे। यह अपील भी शांति समिति के सदस्य करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, ज़िला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार,अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह, श्री मैथिलीशरण तिवारी,श्री मनोहर लाल साहू, चौ. विभाष जैन, श्री तरवर सिंह पटेल, श्री बंटी सलूजा, श्री शिव कुमार सिंह राजपूत, चौ. जोगेन्द्र सिंह, श्री पुरूषोत्तम बाड़बुटे, मो. नईम खान, गुड्डा मालगुजार, अब्दुल हकीम खान, समिति के अन्य सदस्य और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।  

Tags :

जरूरी खबरें