Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव में जिले के शिक्षक सम्मानित 

Aditi News Team

Mon, Jun 24, 2024
राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव में जिले के शिक्षक सम्मानित गाडरवारा। गत रविवार को भोपाल के श्यामला हिल्स के पास क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान परिसर में शिक्षक संदर्भ समूह के तत्वाधान में शिक्षाविद डॉ गुलाब चौरसिया शताब्दी समारोह के अंतर्गत शिक्षाविद गिजु भाई के पुण्य स्मरण में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव के अंतिम दिन नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों को बैच लगाकर, शिक्षाविद गिजु भाई से संबंधित साहित्य एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षकों में शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी, जिला सह समन्वयक सुश्री निर्मला मेहरा, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता,ममता नामदेव एवं भागवती मेहरा, ममता नामदेव आदि शामिल रहे।विदित हो कि दो दिवसीय कार्यक्रम में एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो जे एस राजपूत, रविप्रताप सिंह पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एड एट एक्शन साउथ एशिया , प्रो रीता सेनावत, शरद चन्द्र बेहर पूर्व सचिव मप्र, जयदीप मंडल प्राचार्य आर आई ई भोपाल, प्रो नीलिमा भगवती अंतर्राष्ट्रीय सचिव सीटीईएफ गोहाटी, डॉ के एम भंडारकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीटीईएफ नागपुर, अनिल त्रिवेदी अधिवक्ता हाईकोर्ट इंदौर , डॉ आर एस चंडोक अध्यक्ष सीटीईएफ जबलपुर , डॉ दामोदर जैन संस्थापक समन्वयक शिक्षक संदर्भ समूह , सुरेन्द्र नाथ दुबे संरक्षक शिक्षक संदर्भ समूह गुड़गांव ने शिक्षकों को मार्गदर्शन भी दिया।

Tags :

जरूरी खबरें