Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

: अश्लील विज्ञापन पर फिल्म निर्माता एवं निदेशक मनीष शाह को मांगी पड़ी माफ़ी

Aditi News Team

Mon, Jun 24, 2024
अश्लील विज्ञापन पर फिल्म निर्माता एवं निदेशक मनीष शाह को मांगी पड़ी माफ़ी।  समाजसेवी आशीष राय की शिकायत पर भारत सरकार ने जारी किया था नोटिस।  पत्र लिखकर खेद प्रगट करते हुए स्वीकार की गलती नरसिंहपुर/गाडरवारा। टीवी चैनलों में चलने वाले अश्लील विज्ञापन के विरोध में समाजसेवी आशीष राय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार को विगत दिवस एक शिकायत की थी। जिसमे हिंदी मूवी गोल्ड माइंस चैनल में अश्लील विज्ञापन का प्रसारण ब्रॉडकास्ट नियमावली के विरोध दिखाया जा रहा था। जिस पर सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की अपर सचिव अंकिता ढंडा ने चैनल के निदेशक एवं फिल्म निर्माता मनीष शाह को नोटिस तलब किया। जिसके जवाब में मनीष शाह ने खेद प्रगट करते हुए बिना किसी शर्त के अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफ़ी मांगी। एवं चैनल पर भी बकायदा स्टिगर लगाकर सार्वजनिक रूप से माफ़ी दिखाई गई। हालांकि आपको बता दे पूरा मामला "गोल्डमाइंस मूवीज़" टीवी चैनल पर प्रसारित किए अश्लील कॉन्डोम के ऐड से जुड़ा हुआ था। चैनल के निदेशक एवं फिल्म निर्माता मनीष शाह है। वह लोकप्रिय क्षेत्रीय फिल्मों को हिंदी में डब करने में माहिर हैं। इनके प्रोडक्शन क्रेडिट में बनी शानदार फिल्म पुष्पा, लियो, कैप्टन मिलर, किंग, थुप्पक्की, मिर्ची, जिल्ला, शिवलिंग - कंचना रिटर्न्स साथ कई अनेक फिल्म शामिल हैं।   वही आशीष राय का कहना है कि शिकायत पर भारत सरकार द्वारा जो सख्ती दिखाई गई वह दूसरे चैनलों के लिए चेतावनी के साथ एक बड़ी मिशाल कायम होगी।

Tags :

जरूरी खबरें