Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

: गाडरवारा पुलिस को सफलता, 4.77 किलोग्राम अवैध गाँजा सहित 1 लाख 82 हजार रूपये मशरूका बरामद एवं दो आरोपीगण गिरफ्त में।

Aditi News Team

Tue, Oct 1, 2024
पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के कुशल नेतृत्व में जिला अंतर्गत चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को सफलता, 4.77 किलोग्राम अवैध गाँजा सहित 1 लाख 82 हजार रूपये मशरूका बरामद एवं दो आरोपीगण गिरफ्त में। पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन में जिला अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु ‘‘आपरेशन प्रहार’’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है। घटनाक्रमः-उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 30/09/2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा शुभ होटल के पास ग्राम टेकापार करेली रोड गाडरवारा में दो व्यक्तियों संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे । संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा संदेहीयान को पकड़ा गया। जिसने पूछताछ पर अपना नामः- 1. ओमकार पिता शिवचरण काछी उम्र 19 वर्ष निवासी समनापुर जादो थाना देवरी जिला सागर 2. अंशुल पिता दिलीप काछी उम्र 21 निवासी समनापुर जादो थाना देवरी जिला सागर जप्तीः- समक्ष गवाहान विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 4.77 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त टीवीएस राईडर मोटरसाईकल,दो मोबाईल फोन कुल कीमती करीबन 1,82,000 रूपये जप्त की गई । गिरफ्तारी:- आरोपीगण से अवैध मादक पदार्थ की समक्ष गवाहान जप्ती की जाकर आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर आरोपीगण को ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिकाः- एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक उमेश तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा,प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक दिनेश पटैल की विशेष भूमिका रही एवं संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धनीराम, निरंजन, आरक्षक बसंत, उत्तम उचाड़िया, अक्षय श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें