Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

: गाडरवारा,बेटी एंजिल ने खेलो इंडिया वूमेन टूर्नामेंट में जीता गोल्ड पदक

Aditi News Team

Mon, Mar 10, 2025
बेटी एंजिल ने खेलो इंडिया वूमेन टूर्नामेंट में जीता गोल्ड पदक गाडरवारा।अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन टूर्नामेंट का आयोजन विदिशा जिले में आयोजित किया गया जिसमें नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए गाडरवारा से तीन प्रतियोगी सम्मिलित हुए। नर्मदा पुरम सचिन एवं गाडरवारा कोच गिरिराज जी भट्ट द्वारा बेटियों को कई वर्षों से निशुल्क कोचिंग दी जा रही है गिरिराज भट्टजी ने बताया मध्य प्रदेश ताइक्वांडो द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विश्व ताइक्वांडो नए नियम एकल उन्मूलन प्रणाली के आधार पर हुआ। गाडरवाड़ा से एंजिल प्रताप सिंह यशिका प्रताप सिंह एवं नमामि भट्ट ने भाग लिया जिसमें एंजिल प्रताप सिंह ने अपने वेट ग्रुप में गोल्ड मेडल जीत कर नरसिंहपुर जिले परचम लहराया एंजिल बिटिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एंजिल प्रताप, हमेशा समाज हित के लिए तत्पर प्रतिष्ठित राव साहब परिवार के राव राजेंद्र प्रताप सिंह (बंटी भैया) की पुत्री है। सभी परिवारजन एवं गाडरवारा ताइक्वांडो क्लब के सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

Tags :

जरूरी खबरें