Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: उठो उठो तुम हे रणचंडी(गीत)

Aditi News Team

Sat, Mar 8, 2025
उठो उठो तुम हे रणचंडी (गीत)सुशील शर्मा आँखों में भर कर अंगारे मन प्रतिशोध की ज्वाला हो।   नारी को भोग्या समझा है हवस के कूकर मुत्तों ने। नारी को हरदम नोचा है नरपिशाच से कुत्तों ने। हर दिन ऐसी कितनी बेटी लुटती सरे बजारों में। जाने कितने हवस के कुत्ते बैठे हैं अँधियारों में।   कौन बचाएगा नारी को जब भक्षक रखवाला हो।   आज पिता की आँखें चिंतित माँ की सारी नींद उड़ी है। भाई का मन रहे सशंकित विपदा कैसी आन खड़ी है। नारी नहीं आज तक रक्षित किस समाज में हम जीते। सोती सत्ता तंत्र निकम्मा घूँट जहर के हम पीते।   गैरों की क्या करें शिकायत जब दुश्मन घरवाला हो।   नारी रामायण है घर की नारी है गीता का ज्ञान। नारी है कुरान की आयत नारी बाइबल का आख्यान। नारी तुम अब सशक्त बन जाओ रणचंडी का रूप धरो। ये समाज अब बना शिखंडी अपनी रक्षा आप करो।   हे रणचंडी निकल पड़ो तुम कर नरपशुओं की माला हो।   आज नहीं तुम अबला नारी तुम सशक्त इंसान हो। समता ओज सुरक्षा शुचिता पूर्णशक्ति आधान हो। कलयुग का महिषासुर देखो तुमको आज नकार रहा है उठो उठो तुम हे रणचंडी समय तुम्हे पुकार रहा है।   ओंठो पर जयघोष का नारा अरु हाथों में भाला हो।   (विश्व महिला दिवस पर)

Tags :

जरूरी खबरें