Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

: कार्यस्थल पर जा जाकर किया मातृ शक्ति का सम्मान,महिलाएं संस्कृति की मूल आधार - मुकेश बसेड़िया 

Aditi News Team

Sat, Mar 8, 2025
कार्यस्थल पर जा जाकर किया मातृ शक्ति का सम्मान,महिलाएं संस्कृति की मूल आधार - मुकेश बसेड़िया  नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व सन्ध्या पर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नारी शक्ति के सम्मान का शुभारंभ कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सेवा कार्य करने वाली मातृ शक्तियो का सम्मान कार्यस्थल पर जाकर किया जिसमे प्रशासनिक स्तर पर सर्व प्रथम तनुश्री बसेड़िया ने जिला कलेक्टर आई ए एस श्रीमति शीतला पटले का सम्मान किया तदोपरांत पुलिस प्रशासनिक क्षेत्र से पुलिस अधीक्षक आई पी एस मृगाखी डेका , अपर कलेक्टर श्री मति अंजली शाह, संयुक्त कलेक्टर बंदना जाट , कुशल नेतृत्व के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ज्योति नीलेश काकोडिया , धार्मिक क्षेत्र से प्रोफेसर डॉ स्वाति चाँदोरकर, जनकल्याण के कार्यो के लिए सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद की जिला अध्यक्ष श्री मति विवेक पांडेय को विशिष्ट प्रतीक चिन्ह, मेडल ,कलम डायरी,के साथ अबला वन रही सबला नामक पुस्तक प्रदान कर कार्यस्थल पर सम्मानित किया इसी क्रम में महिला दिवस पर गाडरवारा में प्रशासनिक क्षेत्र से एस डी एम गाडरवारा श्री मति कलावती ब्यारे ,तहसीलदार प्रियंका नेताम, राजनीतिक क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री मति साधना स्थापक ,भूतपूर्व विधायक श्रीमति सुनीता पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति ऋचा स्थापक, सुश्री अंजू शुक्ला शिक्षा जगत से श्री मति आरती पाठक, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ आशा फणसलकर , समाजसेवा में डॉ प्रतिभा देवपुरिया नांदनेर, साहित्य के क्षेत्र में डॉ मंजुला शर्मा आदि मातृ शक्ति का स्वागत भी प्रतीक चिन्ह, मेडल, पुस्तक आदि प्रदान कर किया मुकेश बसेड़िया ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में भी वर्णित है कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहा देवताओं का निवास होता है इसी मानस भाव से जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली व सेवाभावी महिलाओं का सम्मान दो दिवसीय आयोजन के तहत उनके कार्यस्थल पर जा जाकर किया उपरोक्त सेवा कार्य मे तनुश्री बसेड़िया व नवीन पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रहीउल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया अनेक वर्षों से बेटियों की शिक्षा व सम्मान के लिए कार्य कर रहे है उन्होंने अनेक बेटियों की शिक्षा में सहयोग कर स्वयं के खर्चे पर पितृ विहीन बेटियों का विवाह भी किया तथा विभिन्न राज्यो में व दुर्गम बनांचल क्षेत्रो में बेटी शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए सतत पठन ,लेखन , शिक्षण सामग्री का वितरण करते है

Tags :

जरूरी खबरें