Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: मंत्री ने किया विद्यार्थियों से संवाद एवम पौधारोपण

Aditi News Team

Sat, Jul 27, 2024
मंत्री श्री सिंह ने किया विद्यार्थियों से संवाद नरसिंहपुर।प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने जिले के चीचली विकासखंड के ग्राम बसुरिया में एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां छात्र- छात्राओं से शैक्षणिक व्यवस्था सहित अन्य विषयों को लेकर संवाद किया। मंत्री श्री सिंह ने संवाद करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जायेगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी अपना बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा। मंत्री श्री सिंह ने किया पौधरोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायत बसुरिया में मंत्री श्री सिंह ने पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की।

Tags :

जरूरी खबरें