Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर,जागरूक नागरिकों ने तिरंगे के सम्मान में तिंरगा रैली में तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाप पीएम के नाम एसपी को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Aug 27, 2024
शिक्षा व परिवहन मंत्री व अन्य पर कानूनी कार्यवाही करवाने प्रधानमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को सौंपा ज्ञापन https://youtu.be/LEE8QcPFegA?si=l67uGz8r5_RCzM86 नरसिंहपुर-सामाजिक कार्यकर्ताओं अभय बानगात्री,सतीश लामानिया,लीला वर्मा, पीके पुरोहित व अन्य ने राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) का अपमान करने पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के विरुद्ध कानूनी प्रकरण दर्ज करने की प्रधानमंत्री से मांग की है। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 11.08.2024 को कृषि उपज मंडी गाडरवारा से चीचली तक निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अपमान से संबंधित फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुये थे जिसमें मंत्री के वाहन के हुड/बोनट व अन्य जगह अपमान जनक तरीके से तिरंगे को लगाया गया था जोकि ऐसा लग रहा था कि जानबूझकर किया गया कृत्य है जिससे देशप्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता की भावनाओं को ठेस पहुंची एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हुआ है, आपको बता दे कि राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत दण्डनीय अपराध है । ज्ञापन के माध्यम से लेख है कि मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 11.08. 2024 को कृषि उपज मंडी गाडरवारा से चीचली तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई थी। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जिस वाहन पर सवार होकर रैली का नेतृत्व कर रहे थे उस वाहन के हुड/बोनट को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से ढका हुआ था। उक्त वाहन पर तिरंगे को अन्य जगह भी अपमानजनक तरीके से लगाया गया था जो भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का घोर अपमान है तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी भारतीय झण्डा संहिता 2002 तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 का उल्लंघन एवं दण्डनीय है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री जैसे जिम्मेदार संवैधानिक पद पर रहते हये इस प्रकार का कृत्य करना घोर निंदनीय व अशोभनीय है व आम जनता की राष्ट्र के प्रति भावनाओं को आहत करने वाला है। अतः राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान करने पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह व अन्य लोगों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाते हुये कानूनी कार्यवाही की जाये। पुलिस अधीक्षक को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंत्री ने परिवहन विभाग के नियमों की भी अवहेलना की गई है यदि एक सामान्य नागरिक हेलमेट नही लगाता तो उसका चालान कट जाता है भले वो अपने बच्चों को स्कूल ले जा रहा हो या परिजनों को अस्पताल ले जा रहा हो किंतु मंत्री पर कार्रवाही क्यों नहीं हुई जल्द होना चाहिए। तिरंगा यात्रा रैली की फोटो   दिनांक 11.08.2024 की मंत्री की तिरंगा यात्रा रैली की फोटो जिसमें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हो रहा है। भारतीय झण्डा संहिता 2002 की प्रति व राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की प्रति भी प्रेषित की गई हैं l

Tags :

जरूरी खबरें