Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: नरसिंहपुर,कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Oct 8, 2024
पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा विशेष अभियान “आपरेशन प्रहार“ चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे। एक आरोपी आरोपी देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार :- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर विष्णु उर्फ छोटू ठाकुर पिता रविशंकर उर्फ चमन ठाकुर उम्र 21 साल निवासी राजीव वार्ड, इतवारा बाजार, नरसिंहपुर के कब्जे से एक लोहे की देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस रखे हुये मिला जो उक्त पिस्टल व जिंदा कारतूस को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया व आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 748/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध कर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- उक्त आरोपी की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर, श्रीमति मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक, गौरव चाटे, उनि विश्राम सिंह धुर्वे, उनि मनीष मरावी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, आरक्षक रोहित चन्पुरिया व सायबर सेल से महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें