Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

: नरसिंहपुर, नशा मुक्ति एवं राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सेमीनार आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Aug 24, 2024
नरसिंहपुर,नशा मुक्ति एवं राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सेमीनार आयोजित  राष्ट्रीय कैडेट कोर सेवा और सामुदायिक गतिविधियों के अंतर्गत 1 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल विवेक बटारा एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल समीर बोडस के निर्देशानुसार डायरेक्टर जनरल एनसीसी द्वारा संचालित नशा मुक्ति नया सवेरा योजना एवं राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर में संचालित एन.सी.सी कंपनी द्वारा सेमीनार का आयोजन किया गया । निर्धारित विषय विशेषज्ञ डाॅ. गुलाब खातरकर, जिला नोडल ऑफिसर टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम एवं महामारी विशेषज्ञ नरसिंहपुर द्वारा डी एडिक्शन ऑफ ड्रग्स एंड अल्कोहल/टोबेको विषय पर पावर पाॅइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से नशा नियंत्रण अधिनियम, स्वस्थ्य समस्याऐं एवं निदान, पर्यावरण के लिये खतरा, आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान आदि विषयों को समाहित करते हुए सदन को जागरूक किया गया। डॉ. अशोक कुमार गर्ग प्राचार्य , एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर जय विज्ञान जय अनुसंधान थीम के अंतर्गत चंद्रमा पर चंद्रयान तृतीय की सफल लैंडिंग विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया गया। उन्होने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान प्रोद्यौगिकी की गौरव गाथा, स्वदेशी तकनीक और चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान तृतीय की सफल लैंडिग को इसरो एवं भारत की गौरवशाली उपलब्धि निरूपित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती पूजन से किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. अधिकारी मेजर डाॅ. पराग नेमा तथा आभार लेफ्टि. जितेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.आई.एम.टी. स्टाॅफ मेम्बर्स, अण्डर आॅफिसर्स राजीव कौरव, रिया शर्मा, दिया कुशवाहा सहित एन.सी.सी. केड्टिस एवं छात्र-छात्राओं की विशेष उपस्थिति रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें