Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

:

Aditi News Team

Tue, Oct 1, 2024

जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

नपाध्यक्ष, एसडीएम एवं डीईओ ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल 

गाडरवारा। गत दिवस जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 14,17 एवं 19 बालक वर्ग का आयोजन स्थानीय शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में किया गया। इस अवसर पर शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने अपने उदबोधन में कहा कि कबड्डी हमारे देश का पारंपरिक खेल है। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सभापति आनंद दुबे, सुरेंद्र गुर्जर, शुभम राजपूत श्रीमती पूजा तिवारी , चंद्रकांत शर्मा पार्षद, एस एन मिश्रा, योगेश शर्मा, प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल ,आरती पाठक, एस के मिश्रा ,सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनसे परिचय प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ए के ब्यौहार, रमसा एडीपीसी दीपक अग्निहोत्री, बीईओ प्रतुल इंदुरख्या,प्राचार्य जय मोहन शर्मा ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 19 आयु वर्ग में चीचली ब्लॉक विजेता ,करेली उपविजेता, 17 आयु वर्ग में साईंखेड़ा ब्लॉक विजेता, करेली उपविजेता एवं 14 आयु वर्ग में गोटेगांव ब्लॉक विजेता एवं चीचली उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के संपूर्ण संचालन में पीटीआई अनुज जैन, मुकेश पटेल ,विक्रम शर्मा, अजय सोनी, परेश शर्मा, देवेंद्र रजक, संदीप कौरव, के एस झारिया, रोहित वाल्मीकि ,आरिज खान का सहयोग रहा। निर्णायक भूमिका में राहुल रंजन जैन, रंजन दुबे, उमाशंकर राजपूत ,गणेश यादव, इमाम खान ने अपना सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन सोमनाथ बसेडिया एवं अर्पणा ब्राउन ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें