Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है

सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

तेन्दूखेड़ा में होगा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर की गई प्रथम 200 पात्र आवेदनों को मिलेगा अवसर

: नरसिंहपुर, पत्रकार पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सीएम मोहन यादव के नाम सौपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sun, Feb 18, 2024
पत्रकार पर हुए हमले को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सीएम मोहन यादव के नाम सौपा ज्ञापन https://youtu.be/r8NxzC6aRV8?si=VPIP-DgMIvYIvavT नरसिंहपुर – गाडरवाड़ा थाना छेत्र में अपराधियों एवं माफियाओं के हौसले बुलंद है, भू-माफिया, जमीन खनन माफिया सक्रिय हैं एवं थानों से इनकी सांठगांठ की चर्चाएं बनी रहती है नरसिंहपुर जिले मे कई बार सुना गया है कि पत्रकारो को खबर चलाने के लिए अपने जीवन से लड़ना पड़ता है पत्रकार नव भारत अखबार एवम् न्यूज़ इंडिया 24 रिपोर्टर मनीराम अहिरवार पर 23 जनवरी को ग्राम उकसघाट में हरिओम विश्वकर्मा के कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला किया था हमले में गंभीर चोटे आई थी घटनास्थल के समीप पत्रकार के करीबी रिश्तेदार के घर में छुपकर जान बचाई थी जब मामले में पत्रकार के द्वारा अपने जिला ब्यूरो व साथियों को फोन लगाया उनके द्वारा गाडरवारा पुलिस को सूचना दी तो मौका स्थल पर पुलिस पहुंची और पत्रकार मनीराम को सुरक्षित गाडरवारा थाने लाया जहां लिखित आवेदन प्रस्तुत करने के बाद पुलिस द्वारा अस्पताल लेजाकर मुलाईजा करवाया और यह कहकर भेज दिया कि मामले की जांच करेंगे तब से आज तक जांच ही चल रही है आरोपियों पर FIR दर्ज नहीं होने से बहुजन समाज पार्टी मनीराम अहिरवार के समर्थन में उतरी और आज एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के इस तरह पत्रकारों के प्रति किए जा रहे व्यवहार की जिला अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने निंदा की और पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालय में मुख्य मंत्री महोदय के नाम उप पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौप कर आरोपियों पर FIR दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जिले में पत्रकार सुरक्षित नही है पत्रकारों की सुरक्षा राम भरोसे चल रही इस तरह से यदि मीडिया कर्मियों को अपराधियों के द्वारा दबाया जाएगा तो आगामी समय में क्या हाल होगा जिसकी चिंता जाहिर करते हुए बसपा अध्यक्ष ने समस्त पत्रकार साथियों से भी हमले कि निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही कराने मनीराम अहिरवार के सहयोग की माँग की गयी हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें