Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही,

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबडतोड कार्यवाही, 18 आरोपियों से 51 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, 85 पाव देशी शराब एवं जप्त एवं 600 किलोग्राम महुआ लहान किया गया नष्ट, थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर एक 315 बोर का देशी कट्टा जिन्दा कारतूस सहित किया गया जप्त।   उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर मुस्तैदी के साथ अवैध कारोबारियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में विगत दिवस अवैध शराब, अवैध सट्टा जुआ आसमाजिक तत्वों के पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जाकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 18 आरोपियों से 51 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 85 पाव देशी शराब एवं जप्त - जिला नरसिंहपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन दिवस में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 2 आरोपियों से 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त, थाना करेली पुलिस द्वारा 2 आरोपियों से 2 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 14 पाव देशी शराब जप्त, थाना मुंगवानी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों से 5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 16 पाव देशी शराब जप्त, थाना ठेमी पुलिस द्वारा 1 आरोपी से 16 पाव देशी शराब जप्त, थाना चीचली पुलिस द्वारा 1 आरोपी से 5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त, थाना पलोहा पुलिस द्वारा 1 आरोपी से 12 पाव देशी शराब जप्त, एवं थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा 9 आरोपियों से 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 27 पाव देशी शराब जप्त की गयी एवं 600 किलोग्राम महुआ लाहान एवं अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट की गयी है। इस प्रकार कुल 18 आरोपियों से 51 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 85 पाव देशी शराब जप्त की गयी एवं 600 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट किया गया है। थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर एक 315 बोर का देशी कट्टा जिन्दा कारतूस सहित किया गया जप्त - दिनांक 20.04.2025 को थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी कमोद गुर्जर पिता लालसाहब गुर्जर, उम्र 42 साल, निवासी ढिगसरा को एक 315 बोर का देशी कट्टा जिन्दा कारतूस सहित जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्त में लेकर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 500/2025 धारा 25, 27 (1) आर्म्स एक्ट पंजीवद्ध किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें