Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार का डुमना विमानतल जबलपुर आगमन प्रस्तावित है व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित

Aditi News Team

Tue, Apr 23, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सरकार का डुमना विमानतल जबलपुर आगमन प्रस्तावित है व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित   दिनांक 24.04.2024 को माननीय श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार का डुमना विमानतल जबलपुर पर आगमन प्रस्तावित है व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये डुमना विमानतल जबलपुर, आगमन एवं प्रस्थान की 20 किलोमीटर तक की परिधि को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित किया गया है ताकि किसी भी प्रकार के DRONE, PARAGLIDING, HOT AIR BALLOON, OTHER FLYING OBJECTS से सुरक्षा व्यवस्था को खतरा उत्पन्न न होने पाये।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा नागर विमानन मंत्रलाय नई दिल्ली द्वारा दिनांक 25.08.2021 को प्रकाशित राजपत्र में प्रकाशित ‘‘ड्रोन नियम 2021’’ के माध्यम से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये उपरोक्त क्षेत्र एवं मार्ग की परिधि को अस्थायी रूप से NO FLY ZONE / RED ZONE घोषित किया गया है। उक्त आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध वायुयान अधिनियम 1934 तथा सुसंगत धाराओं, अधिनियमों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश दिनांक 23.04.2024 के 03ः00 PM से दिनांक 25.04.2024 के प्रातः 06ः00 AM तक प्रभावशील रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें