Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

बरमान के जंगल में फाँसी के फंदे पर लटका मिला पत्रकार का शव : हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Aditi News Team

Tue, Jun 30, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगल में फाँसी के फंदे पर झूलता मिला...

शाहगढ़/देवरी। शाहगढ़ क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नगर के जाने-माने और निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में पेड़ से लटकता हुआ मिला है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पत्रकार जगत सहित स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

​झाड़ियों के बीच संदिग्ध हालत में मिला शव..

​मिली जानकारी के अनुसार, नितिन जैन का शव बरमान के जंगली इलाके में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लिया।

​बता दें कि मृतक नितिन जैन, देवरी की नवागत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. पूजा परमार के पति थे। इस रसूखदार और जाने-माने परिवार से जुड़े मामले ने पूरी घटना को और अधिक गंभीर बना दिया है।

​हत्या या आत्महत्या? गहराया रहस्य...

​नितिन जैन की मौत के बाद से ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मौत की परिस्थितियां पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रही हैं। स्थानीय लोग और उनके करीबी इसे सामान्य आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं।

बड़ा सवाल=क्या यह वाकई आत्महत्या का मामला है, या फिर किसी गहरी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम देकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है?

​इस यक्ष प्रश्न का वास्तविक खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

बड़ा खुलासा करने वाले थे नितिन जैन...

सुनने में आ रहा है कि किसी अधिकारी या बड़े आदमी का कोई संदिग्ध वीडियो नितिन के हाथ लग गया था जिसको लेकर जल्दी बड़ा खुलासा करने वाले थे नितिन जैन।

पुलिस जांच में जुटी...

​पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (कि मौत दम घुटने से हुई है या फांसी पर लटकाने से पहले कुछ और हुआ था) का आधिकारिक पता चल सकेगा।

​इस दुखद और संदिग्ध घटना ने शाहगढ़ और देवरी क्षेत्र में । परिजन और पत्रकार साथी मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें