Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है

सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

तेन्दूखेड़ा में होगा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर की गई प्रथम 200 पात्र आवेदनों को मिलेगा अवसर

: गाडरवारा, शिशु मंदिर में सर्मपण राशि - पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Fri, Feb 16, 2024
शिशु मंदिर में सर्मपण राशि - पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न गाडरवारा । नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा नगर में विध्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर नर्मदा कालोनी मे संगठन की योजना अनुसार सर्मपण निधि कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस राशि का उपयोग पूर्वांचल सहित देश के सुदूर वनवासी इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा व संस्कार केंद्र संचालन में किया जाता है । इसी अवसर पर विध्या की देवी सरस्वती पूजन का कार्यक्रम करने के साथ बच्चों ने विभिन्न राष्ट्रीय भावना व रामभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो सभी उपस्थित जनो ने प्रशंसा की । इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनूप जैन ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं उनको स्मरण करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए । यह पर्व छात्रों, कलाकारों के लिए महापर्व है ,आगे कहा कि विध्या को सभी प्रकार के धन की अपेक्षा अधिक श्रेष्ठ माना जाता है । इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष देवकिशन सोनी सपत्नीक पार्वती देवी के साथ पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ पर सरस्वती पूजा, निधि सर्मपण और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया । इनके अलावा गोपाल मालपानी उपाध्यक्ष, सचिव मुरली मालानी शिक्षाविद सुनील शर्मा उमाकांत गुप्ता, नरेंद्र राय, शाला के आचार्य, अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही/प्राचार्य दिनेश शर्मा ने सभी के लिए आभार प्रकट किया ,कार्यक्रमों का संचालन आचार्य रमेश शर्मा गणितज्ञ ने किया ।

Tags :

जरूरी खबरें