Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई

Aditi News Team

Sat, Mar 8, 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई रिपोर्टर सना खान  विगत दिवस स्थानीय जिला मुख्यालय पर जिले में संचालित आजीविका मिशन एवं स्व सहायता समूह के संयुक्त प्रयास से महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती मेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी महिला शक्ति है अपने को कभी भी किसी से कम नहीं आंका जा सकता,आज दुनिया में एक ओर महिला ने कदमताल करते हुए हर असंभव कार्य कर दिखाया है, हम घर से लेकर हिमालय तक और ऑफिस से आसमान तक नारी शक्ति ने हिम्मत दिखाई है, सभी अपने बच्चों को स्कूल भेजे और लड़कियों को जरूर पढ़ाए! इसके पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता बघेल ने नारी शक्ति को संगठित होकर काम करने पर बल दिया और एक साड़ी ड्रेस कोड लागू कर अपनी अलग पहचान दिलाई इस अवसर पर सभी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती राविया बी, श्रद्धा नामदेव, बेटी बाई, सरोज कहार, प्रियंका श्रीवास, रंजीता राजपूत, नीता, आरती, शारदा बाई, ओमवती वर्मा एवम संगठन से महिलाएं बहिनें उपस्थित रही इस अवसर पर एन आर एल एम आजीविका मिशन से प्रबन्धक अनिल नेमा, एवम जिला पी एम पोषण की अंजू भारती मैडम ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की!*

Tags :

जरूरी खबरें