Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

: भगवान महावीर जी के जन्मोत्सव पर जैन समाज खितौला एवं सिहोरा द्वारा भव्य शोभायात्रा का सफल आयोजन

Aditi News Team

Thu, Apr 10, 2025
भगवान महावीर जी के जन्मोत्सव पर जैन समाज खितौला एवं सिहोरा द्वारा भव्य शोभायात्रा का सफल आयोजन सिहोरा । जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल जैन समाज,खितौला एवं सिहोरा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।महावीर जयंती पर भगवान महावीर की मूर्तियों के साथ भव्य शोभा यात्राएं निकालने के साथ महावीर स्वामी का सुखसंदेश जियो और जीने दो के नारे के साथ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ पवित्र जैन ग्रंथों का पाठ किया गया ।यह शोभायात्रा खितौला मैं जैन मंदिर से शुरू होकर सम्पूर्ण बाजार होते हुए एवं सिहोरा मैं पंचायती जैन मंदिर सिहोरा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची। महावीर जयंती के अवसर भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित सत्य, अहिंसा, अचौर्य, आस्तेय एवं अपरिग्रह के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हुए विश्व कल्याण की कामना की एवं भगवान महावीर के जीवन और शिक्षाओं का प्रचार किया गया महावीर जयंती के अवसर पर सामुदायिक एकता और सद्भाव: को बढ़ावा दिया जिसमे मंदिर जी खितौला मैं सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर मैं खितौला एवं सिहोरा के सभी जैन धर्मालंबियों ने बढ़ चड़ कर हिस्से के साथ अरुण जैन संजय जैन रविन्द्र जैन अनिल जैन खितौला अंकुर जैन नीरज जैन दीपेश जैन राहुल सिघाई सेन मामा अधिवक्ता अंकुर जैन सैंकी अधिवक्ता नितेश जैन विनय जैन मनीष जैन सन्मति जैन आनंद मोहन जैन अमन जैन खितौला पप्पी जैन संजय दानपति ऋषभ जैन राकेश मासाब आदि ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

Tags :

जरूरी खबरें