Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

: लायंस क्लब की सेवा भावना अनुकरणीय है : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल लायंस क्लब रीवा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Aditi News Team

Mon, Jul 1, 2024
लायंस क्लब की सेवा भावना अनुकरणीय है : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल,लायंस क्लब रीवा के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि लायंस क्लब की सेवा भावना अनुकरणीय है। जिससे प्रेरणा लेकर अन्य सामाजिक संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल लायंस क्लब रीवा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्री शुक्ल ने कहा कि लायंस क्लब का नाम लेते ही मन मस्तिष्क में संस्था की सेवा भावना की छवि आती है। इस क्लब का गौरवशाली इतिहास रहा है। कोविड काल के अतिरिक्त अन्य आपदा समय में क्लब ने पीड़ित मानवता की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि रीवा एवं विंध्य को समृद्धशाली बनाने में सहभागी बने तथा नशे से युवा पीढ़ी को बचाने व इससे दूर रखने के लिए जागरूक करें। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

Tags :

जरूरी खबरें