Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: जनसेवा के संकल्प में विकल्प नहीं : जालम सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह द्वारा एसआरजी कार्यालय मे लगाई जनसुनवाई

Aditi News Team

Sat, Jul 27, 2024
जनसेवा के संकल्प में विकल्प नहीं : जालम सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह द्वारा एसआरजी कार्यालय मे लगाई जनसुनवाई जनसुनवाई मे जनता ने लगाई मदद की गुहार सुनवाई मे अनेको समस्याओ का हुआ तुरंत निस्तारण गोटेगांव - विगत दिवस दिन शुक्रवार को नगर के स्थानीय ठाकुर बाबा मंदिर के समीप एसआरजी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) द्वारा जन-समस्याओं के समाधान हेतु गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनसुनवाई का आयोजन किया गया । आयोजित जनसुनवाई में शुक्रवार को आवेदन एवं मौखिक के माध्यम से लोगों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई। ज्ञात होवे कि पूर्व में क्षेत्र स्व मणिनागेंद्र सिंह मोनू भैया की जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की मदद के लिए नई पहल की शुरुआत की गई थी जिसमें लाखों लोगों तक मदद पहुंची थी। एक बार एसआरजी कार्यलाय में जनसुनवाई की पहल को स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है बीते दिवस 26 जुलाई दिन शुक्रवार की जनसुनवाई में लगभग 43 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अनेकों आवेदकों को समाधान मिल सका जबकि कुछ आवेदकों को आश्वासन मिल पाया है पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने मीडिया से बात करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि जनसेवा के संकल्प में विकल्प नहीं होता है समाधान ही उस का मुख्य उद्देश्य है। जनसुनवाई में मुख्य रूप से यह रहे मौजूद  जनसुनवाई के दौरान के एसआरजी कार्यालय में मुख्य रूप से मौजूद गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, पंकज चौकसे,राजकुमार जैन,निधान सिंह पटेल, मुकेश चौकसे, नगरपालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती सतीश पटेल, एकम सिंह पटेल,सतीश अग्रवाल, राजू राजपूत, शक्ति सिंह राजपूत अर्जुन मालगुजार, दीपक सोनी, देवदत्त पचौरी,रम्मू पटेल,सचिन पाठक, विक्की तिवारी, शुभम पटेल,जितेंद्र चांदौरिया,दीनू छिरा, बिहारी चांदौरिया, उमाशंकर छिरा,बल्ला भनारे विकास राजपूत सहित नगरपालिका, जनपद, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें