Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता, एक लोहे का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Fri, May 9, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता, एक लोहे का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। नरसिंहपुर 9 मई जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान “आपरेशन प्रहार“ चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जावे।एक आरोपी लोहे का देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार :-* थाना करेली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी सैंकी उर्फ विकास सोनकर पिता शेखर सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड करेली के कब्जे से एक लोहे की देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस रखे हुये मिला जो उक्त देशी कट्टे व जिंदा कारतूस को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया व आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 402/2025 धारा 25 (1-B) A, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीवद्ध कर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, सुश्री प्रियंका केवट, उनि विजय धुर्वे, आरक्षक सुदीप बागरी, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक रोहित बारोलिया, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें