Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: नहाते समय नदी के पानी में डूबने से 2 बालकों की अकाल मृत्यु

Aditi News Team

Wed, Nov 13, 2024
नहाते समय नदी के पानी में डूबने से 2 बालकों की अकाल मृत्यु थाना प्रभारी पाटन श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि अंतर्गत आज दिनॉक 12-11-24 को दोपहर 3 बजे हिरण नदी वासन घाट कच्चा पुल के पास नदी के पानी मे 2 बालकों के डूब जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को ज्ञात हुआ कि कार्तिक पटेल, उदय बर्मन, तन्नू राज रैकवार, कनिष्क राठौर एवं सुजीत रैकवार दोपहर में हिरण नदी में नहाने गये थे। दोपहर 2-15 बजे सुजीत रैकवार नदी किनारे बैठ गया तथा कार्तिक पटेल, उदय बर्मन, तन्नू राज रैकवार, कनिष्क राठौर नदी के पानी में नहाने लगे, नहाते समय चारों डूबने लगे, स्थानीयजनों द्वारा पानी में डूब रहे तन्नू राज रैकवार एवं कनिष्क राठौर को बचा लिया गया, कार्तिक पटेल एवं उदय बर्मन पानी मे डूब गये, जिनको स्थानीयजनों द्वारा निकाला गया । नहाते समय पानी में डूबने से कार्तिक पटेल उम्र 12 वर्ष एवं उदय बर्मन उर्फ टेक सिंह उम्र 12 वर्ष दोनों की पानी में डूबने से मृत्यु हो चुकी थी, शवों को पी.एम. हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें