: पीथमपुर में बड़ा हादसा, ऑयल कंपनी में गैस लीकेज से 3 कर्मचारियों की मौत
Mon, Sep 8, 2025
पीथमपुर में बड़ा हादसा, ऑयल कंपनी में गैस लीकेज से 3 कर्मचारियों की मौत
मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक तेल कंपनी में रासायनिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब मजदूर रोजाना की तरह सफाई का काम कर रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफाई के दौरान मजदूरों को अचानक तेज बदबू और गैस का असर महसूस हुआ. कुछ ही देर में सभी तीनों मजदूर बेहोश होकर टैंक के अंदर गिर पड़े. साथी कर्मचारियों ने शोर मचाकर मदद मांगी और तुरंत उन्हें बाहर निकाला।गंभीर हालत में मजदूरों को पास के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने तुरंत इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
: गाडरवारा,वैश्य महासम्मेलन की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
Mon, Sep 8, 2025
वैश्य महासम्मेलन की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
गाडरवारा । स्थानीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई और नवीन सदस्यों को वैश्य महासम्मेलन संगठन का परिचय और उद्देश्यों को प्रांतीय, संभाग, जिला व तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने बताते हुए समवेत स्वरों में संगठनात्मक स्वरूप को गांव गांव, नगर पालिका क्षेत्र में हर मुहल्ले में विस्तारित करने के लिए आव्हान किया ।नव सदस्यो को इस संगठन के बैनर तले सामाजिक, सांस्कृतिक धार्मिक, और मानवीय मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध कार्यक्रमों की सुनिश्चित योजना बनाई जाने का परामर्श दिया गया /महावीर भवन में आयोजित बैठक मे सर्वश्री सुनील कोठारी, राजीव जैन थाला वाले, मिनेन्द्र डागा, अनिल गुप्ता पत्रकार, महेश मालपानी, आयुष कठल और नवनियुक्त राम मोलासरिया आदि दायित्व वान लोग शामिल हुए ।
: उज्जैन के शिप्रा नदी में गिरी पुलिस की कार, थाना प्रभारी की मौत, दो लापता
Sun, Sep 7, 2025
उज्जैन के शिप्रा नदी में गिरी पुलिस की कार, थाना प्रभारी की मौत, दो लापता
उज्जैन में बड़ा हादसा सामने आया है। बड़नगर रोड पर शिप्रा नदी में पुलिस की कार गिर गई। हादसे में थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि एसआई मदनलाल और महिला आरक्षक आरती की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी चिंतामन गुराड़िया सांगा गांव में लापता महिला की जांच के लिए निकले थे। इस बीच कार नदी में जा गिरी। घटना के बाद SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे से पूरे जिले में शोक और चिंता का माहौल है।