: गाडरवारा के समीपी ग्राम लिलवानी में नशाखोरों के द्वारा किया जा रहा परेशान,पीड़ित ग्रामीणों ने दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन
Sat, Mar 15, 2025
रिपोर्टर रजनीश कुमार कौरव
गाडरवारा के समीपी ग्राम लिलवानी में नशाखोरों के द्वारा किया जा रहा परेशान,
पीड़ित ग्रामीणों ने दिया थाना प्रभारी को ज्ञापन
गाडरवारा। बीते दिवस थाना पलोहाबड़ा अंतर्गत ग्राम लिलवानी में ग्राम सभा की बैठक के सरपंच, पंच और ग्रामीणों के द्वारा निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई शराब विक्रय नहीं करेगा और न कोई शराब और अन्य नशे करके गांव में दिखाई नहीं देगा तब से सारा माहौल सही था परंतु अचानक से एक दिन रामबिलास ठाकुर रात में शराब पीकर रात को सरपंच पंच सहित पूरे गांव को गंदी गंदी गालियां देते हुए पूरे गांव में निकला तब ग्रामीणों के द्वारा पता लगाया गया कि शराब का विक्रय किसने चालू किया तो पता चला कि गांव का ही भूरा कौरव पिता परमलाल कौरव के द्वारा शराब विक्रय किया जा रहा है तब पुनः पूरे गांव ने खेड़ापति मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया एवं दोनों को समझाएं जी परंतु दोनों समझने को तैयार नहीं हुए और तभी अचानक से एक तीसरा व्यक्ति भूरा प्रजापति मंदिर प्रांगण में चल रही बैठक में शराब पीकर आया और उपस्थित सभी पंच सरपंच एवं ग्रामीणों को धमकी देने लगा कि अगर किसी ने शराबबंदी करवाई या शराब पीने वालों के खिलाफ शिकायत करेगा तो उसको मैं छोड़ूंगा नहीं जिससे सभी ग्रामीणों ने थाना पलोहा बड़ा पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम एवं एस डी ओपी तेंदूखेड़ा पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के नाम आवेदन दिया एवं निवेदन किया कि तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए।
: होली पर कुण्डलिया छंद(सुशील शर्मा)
Sat, Mar 15, 2025
होली पर कुण्डलिया छंद(सुशील शर्मा)
1.फागुन लिखे कपोल पर ,प्रेम फगुनिया गीतदहके फूल पलाश के ,कहाँ गए मन मीत।कहाँ गए मन मीत ,फगुनिया हवा सुरीली।भौरों की गुंजार ,हँसे मन सरसों पीली।है सुशील मदमस्त ,वसंती पायल रुनझुन।लेकर अंक वसंत ,झूमता आया फागुन।2झोली में होली लिए , हुई फगुनिया शाम।साँस-साँस महके इतर ,बौराया है आम।बौराया है आम ,चलो खेलें हम होली।तज कर सारे द्वेष ,मस्त हम करें ठिठोली।हुई पलाशी शाम ,उमंगों की अठखेली।मल कर गाल गुलाल ,नेह से भर लें झोली।3राधा के रँग में रँगे,नंदलाल गोपाल।निरख निरख मन मोहना ,राधा हुई निहाल।राधा हुई निहाल ,रंग भर कर पिचकारीभागे नंदकिशोर ,भागती राधा प्यारी।हो गए लाल गुलाल ,निशाना ऐसा साधा।पकड़ कलाई जोर , खींचते मोहन राधा।"
आप सभी आत्मीयजनों को रंगपर्व की आत्मीय शुभकामनाएं"
: गौ प्रतिष्ठा निर्णायक दिवस हेतु आवश्यक सूचना
Sat, Mar 15, 2025
गौ प्रतिष्ठा निर्णायक दिवस हेतु आवश्यक सूचना
17 मार्च 2025 रामलीला मैदान दिल्ली में परम्आराध्य ज्योतिषपीठाशीश्वर शंक़राचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं गौ गंगा कृपाकांक्षी गोपाल मणि जी के नेतृत्व में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर गोहत्या बंदी हेतु एक दिन की प्रतिक्षा हेतु निर्धारित था । सरकार एवं प्रशासन ने रामलीला मैदान की अनुमति पहले दी और फिर निरस्त कर दी । अतः आप सभी गो भक्तों से अनुरोध है कि आप लोग अब दिल्ली ना आए। परमपूज्य स्वामीश्री जगद्गुरु शंक़राचार्य जी महाराज एवं पूज्य गोपाल मणि जी सभी राजनैतिक पार्टियो के कार्यालय के सामने खड़े होकर उनसे जानने का यत्न करेगे की वह गोभक्त है या गोहत्या के समर्थक है ।आप जो जहां है वहा से वापस लौट जाये जो योजना पुनः निर्धारित होगी उसकी सूचना आप को प्राप्त हो जाएगी ।आप सब के उत्साह और विचारो का हृदय से आभार ।