Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित

Aditi News Team

Mon, Mar 17, 2025
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा परिणाम घोषित 15 मार्च को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम प्राचार्य सुशील शर्मा द्वारा घोषित किया ।ग्यारहवीं में कुल दर्ज 247 में से 246 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 236 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गईं 6 छात्राएं अनुत्तीर्ण एवं 4 छात्राओं को पूरक प्राप्त हुई है कुल परीक्षा परिणाम 96% रहा कक्षा नवमी में कुल 196 छात्राओं में से 151छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुईं 30 छात्राएं अनुत्तीर्ण एवं 9 छात्राओं को पूरक प्राप्त हुई कुल परीक्षा परिणाम 79.5% रहा।इस अवसर पर प्राचार्य सुशील शर्मा ने सभी सफल छात्राओं को बधाई प्रेषित की एवं अगली कक्षाओं की तैयारी करने की बात कही,वरिष्ठ शिक्षिका मालती मेहरा ने छात्राओं को और अधिक मेहनत करने की शिक्षा दी ज्ञातव्य हो कि नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा।इस अवसर पर स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थिति रहे।

Tags :

जरूरी खबरें