: उठो उठो तुम हे रणचंडी(गीत)
Sat, Mar 8, 2025
उठो उठो तुम हे रणचंडी
(गीत)सुशील शर्मा
आँखों में भर कर अंगारेमन प्रतिशोध की ज्वाला हो। नारी को भोग्या समझा हैहवस के कूकर मुत्तों ने।नारी को हरदम नोचा हैनरपिशाच से कुत्तों ने।हर दिन ऐसी कितनी बेटीलुटती सरे बजारों में।जाने कितने हवस के कुत्तेबैठे हैं अँधियारों में। कौन बचाएगा नारी कोजब भक्षक रखवाला हो। आज पिता की आँखें चिंतितमाँ की सारी नींद उड़ी है।भाई का मन रहे सशंकितविपदा कैसी आन खड़ी है।नारी नहीं आज तक रक्षितकिस समाज में हम जीते।सोती सत्ता तंत्र निकम्माघूँट जहर के हम पीते। गैरों की क्या करें शिकायतजब दुश्मन घरवाला हो। नारी रामायण है घर कीनारी है गीता का ज्ञान।नारी है कुरान की आयतनारी बाइबल का आख्यान।नारी तुम अब सशक्त बन जाओरणचंडी का रूप धरो।ये समाज अब बना शिखंडीअपनी रक्षा आप करो। हे रणचंडी निकल पड़ो तुमकर नरपशुओं की माला हो। आज नहीं तुम अबला नारीतुम सशक्त इंसान हो।समता ओज सुरक्षा शुचितापूर्णशक्ति आधान हो।कलयुग का महिषासुर देखोतुमको आज नकार रहा हैउठो उठो तुम हे रणचंडीसमय तुम्हे पुकार रहा है। ओंठो पर जयघोष का नाराअरु हाथों में भाला हो। (विश्व महिला दिवस पर)
: गाडरवारा में शांति समिति की बैठक आयोजित
Fri, Mar 7, 2025
गाडरवारा में शांति समिति की बैठक आयोजित
गाडरवारा।आज दिनांक 07/03/2025 को शाम 4 बजे एस.डी.एम. कार्यालय के सभा कक्ष गाडरवारा में आगामी त्यौहार होली का दहन,धुरेड़ी, रंग पंचमी,नवरात्रि,रमजान मास एवं ईद में कानून व्यवस्था आवश्यक विषयों पर चर्चा हेतु गाडरवारा नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारों को आमंत्रित कर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में एस.डी.एम. गाडरवारा श्रीमति कलावती ब्यारे,एस.डी.ओ.पी. रत्नेश मिश्रा,नगर पालिका सी.एम.ओ. वैभव देशमुख,पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक,नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,थाना प्रभारी गाडरवारा विक्रम रजक,तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम,गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित आये ।
बैठक के मुख्य बिंदूः-
1. त्यौहारों से पूर्व MPEB द्वारा विद्युत सुधार कार्य कर लिया जावे ।
2. नगर पालिका द्वारा त्यौहारों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जावे ।
3. नवरात्रि पर नगर के मंदिरों में सुरक्षा हेतु ड्यूटी लगाई जावे ।
4. 14/03/2025 को धुरेड़ी एवं जुम्मा साथ में होने से उचित व्यवस्था की जावे ।
5. बच्चों एवं नवयुवक-युवतियों को होली खेलने के बाद नदी एवं तालाब किनारे जाने से रोके जाने हेतु समझाईश दी जावे,नगर पालिका के वाहनों के माध्यम से नगर में प्रचार-प्रसार किया जावे ।
6. त्यौहारों पर अस्पताल में इमरजेंसी हेतु डॉक्टरों की विशेष टीम उपस्थित रहे ।
7. प्रतिदिन शाम को पुलिस स्टाफ द्वारा नगर की पेट्रोलिंग कर ट्राफिक व्यवस्था बनाई जावे ।
8. चौपाटी से अन्यत्र लगने वाले खाद्य ठेलों का समझाईश दी जाये अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जावे ।
9. सब्जी मंडी से अन्यत्र नगर में सड़कों पर सब्जी बेचने वालों को समझाईश दी जाये अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जावे ।
10. नगर में 10 ऑटो स्टैंड चिह्नित किये जावे ।
11. दुकान के सामने अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध राजस्व,नगरपालिका एवं पुलिस के संयुक्त अमले के द्वारा कार्यवाही की जावे ।
12. बस स्टैंड से बाहर खड़ी होने वाली बसों को समझाईश दी जावे ।
13. नगर में जनसहयोग से लगाये गये CCTV के सुचारू संचालन हेतु विशेष समीति का गठन कर नियमित बैठकों का आयोजन किया जावे ।
: जलनिगम एवं जेटवर्क के कर्मचारियों ने किया, किया रक्तदान
Fri, Mar 7, 2025
जलनिगम एवं जेटवर्क के कर्मचारियों ने किया, किया रक्तदान
जितेन्द दुबे ,शाहनगर पन्ना-
शाहनगर नि प्र । 54 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के चलते 4मार्च से 10मार्च तक आयोजीत किया जा रहा है जिसमें 2025 राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का थीम (सुरक्षा और स्वास्थ्य कल्याण विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण है ) जिसके तहत शाहनगर विकासखन्ङ के बिसानी उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्त सीएचओ निशी विश्वकर्मा एवं एएन एम देववती सिंह परस्ते द्वारा टिटेनस डिप्थीरिया एवं ब्लङ ङोनेशन कराया गया। शाहनगर बी एम ओ ङाॅ 0 सर्वेश के निर्देशन पर ब्लङ वाहन के माध्यम से ङोनेशन कराया गया । जहा जलजीवन मिशन एवं जेटवर्क मेक्सीमाइज मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेङ के अधिकारी कर्मचारियों सहित वर्करों को टिटनेस एवं बैकस्नीनेशन कराया गया लगभग 18 लोगो ने रक्त दान एवं देकर इस पुनीत कार्य मे अपनी सहभागीता निभाई एवं 37 लोगो का टिटेनस डिप्थीरया के टीके लगाये गये । इस अवसर पर बिसानी सीएचओ निशि विश्वकर्मा ने बताया की रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि इससे किसी की जान बचती है और समाज में बदलाव आता है. रक्तदान करने से न सिर्फ़ किसी की मदद होती है, बल्कि शरीर को भी फ़ायदा पहुंचता है। ।इस कार्यक्रम का आयोजन पन्ना जलनिगम महाप्रबंधक शिवम सिन्हा एवं जेटवर्क के प्रोजेक्टर मैनेजर अंकित वशिष्ट द्वारा किया आयोजित किया गया इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी मुन्ना कुमार जलनिगम इंजीनियर सौरव पान्ङे, लक्ष्मण सिंह परिहार सुरेन्द्र दिक्षित जैङवर्क के असिस्टेंट मैनेजर कुलदीप सिंह मुख्य अभियंता विक्रम सिंह सीनियर इंजिनियर रोहित सिह सहित समस्त स्टाप शामिल रहा ।