Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: भारत देश पवित्र मंदिर है मुनि सुधा सागर जी प्रथम महा मस्तिकाभिषेक मे उमडी आस्था 

Aditi News Team

Sun, Mar 9, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  भारत देश पवित्र मंदिर है मुनि सुधा सागर जी प्रथम महा मस्तिकाभिषेक मे उमडी आस्था  बहोरीबंद भारत एक ऐसा देश है जहां पवित्र आत्माओं का जन्म बिहार समाधि और निर्माण हुआ है यहां उनकी तप त्याग साधना और आराधना भी हुई है पवित्र पुण्य भावनाओं के धर्म की अमृतधारा प्रवाहित हुई है यहां उनका अंस वंश जन्म मरण परिश्रम और खून का संबंध रहा है यह आर्यखंड है सभी आर्य पुत्र हैं इसलिए हम इस माटी की वंदना करते हुए कभी नहीं हिचकते वंदे मातरम वही व्यक्ति का सकता है जिनके पूर्वजों का जन्म मरण इस धरा पर हुआ है तुम आर्य पुत्र हो तुम्हारा व्यवहार चरित्र खान पान आर्य पुत्रों जैसा होना चाहिए तुम व्यसन नशा एवं अनर्गल क्रिया करो यह हमारी शोभा नहीं यहां पवित्र गंगा बहती है इसे गंदा मत करो ऋषियों मुनियों की भूमि पर पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण दुर्गति का आमंत्रण है यह देश मंदिर है जहां पूज्य और पूजक का संबंध है उक्ताशय के सारगर्भित उद्गार आचार्य विद्यासागर जी महामूनीराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि पुंगव सुधा सागर जी महाराज ने चमत्कारोदय तीर्थ क्षेत्र बहोरीबंद में धर्म सभा में व्यक्त किये रविवार प्रात भगवान शांतिनाथ जी के गगन विहार के पश्चात आज अपार जन समुदाय की साक्षी में तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पंगव सुधा सागर जी महाराज के परम सानिध्य में 1008 मंगल कलशो से जयघोश के साथ भगवान की शांतिधारा कर पुण्य के संचय की सहभागिता में सभी ने अपने आप को कृतार्थ कियाइस तीर्थ में विराजित भगवान की हजारों वर्ष पुरानी मनोज्ञ प्रतिमा जो बहुत लंबे समय से श्रद्धा और आस्था की पूजा का केंद्र रहा पुनः अपने आराध्य के प्रति अपनी भक्ति प्रगट कर निष्ठा ज्ञापित करते हुए क्षेत्र विकास मे तनमन धन से सहयोग किया महा आयोजन में अशोक जैन कोयला परिवार सुधा जैन चंद्रसेन जैन नंदलाल जैन अशोक जैन आभा डॉ पीके जैन सुरेन्द्र सिघई विजय जैन डब्बू उत्तम चंद जैन कोयला प्रमोद काका प्रमोद जैन चूना अनुराग जैन प्रेमचंद प्रेमी   विनय जैन मनोज जैन मनोज मोदी  प्रशांत जैन नीरज जैन नरेन्द्र सिंघई अजय अहिंसा भोलू जैन  पुष्पेन्द्र मोदी सहित जबलपुर कटनी सागर रीठी बड़गांव रैपुरा बाकल बचैया सिहोरा खितोला स्लीमनाबाद तेवरी आदि नगरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो की उपस्थिति रही ।

Tags :

जरूरी खबरें