: डा.हैमंत शर्मा एम डी मेडिसिन में पहुंचे
Sun, Dec 29, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे
डा.हैमंत शर्मा एम डी मेडिसिन में पहुंचे
सालीचौका नरसिंहपुरः गत दिवस नगर के गौरव स्थानीय सामुदायिक स्वा. केंद्र में पदस्थ सालीचौका नगर के गौरव डॉ हेमंत शर्मा पिता डा.यतीन्द्र शर्मा (पूर्व विधायक प्रतिनिधि) द्वारा नीट पी जी परीक्षा 2024 में 97.2582184 स्टेट स्पेसिफिक परसेंटाइल के साथ एम पी स्टेट रैंक 192 प्राप्त कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज जबलपुर में एम डी मेडिसिन में दाखिला प्राप्त किया। इनकी मेहनत से न केवल आपके परिवार बल्कि नगर का नाम रोशन कर गौरान्वित किया। इनकी सफलता पर शुभचिंतकों परिजनों ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
: गाडरवारा ,केरल एकजुटता अभियान,की आमसभा संपन्न
Sun, Dec 29, 2024
गाडरवारा ,केरल एकजुटता अभियान,की आमसभा संपन्न
28 दिसंबर 2024 को गाडरवारा शहर के अंबेडकर भवन में 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक देशभर में मनायें जा रहे ,"केरल एक जुटता अभियान" के संबंध में मध्य प्रदेश किसान सभा जिला नरसिंहपुर द्वारा एक सभा एडवोकेट एन एस पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसे अन्य वक्ताओं के अलावा प्रमुख वक्ता के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा के सह -सचिव का० बादल सरोज ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार केरल की सीपीएम के नेतृत्व में चल रही एलडीएफ की सरकार को अस्थिर करने के लिए तथा सरकार द्वारा आम लोगों के लिए चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को असफल करने के लिए 1 लाख करोड रुपए से अधिक के बजटीय फंड को रोक कर रखे हुए हैं।बाम मोर्चा सरकार द्वारा इस अभियान के माध्यम से केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वैकल्पित नीतियों को देश भर में ले जाने और वैसी ही नीतियों को केन्द्र सरकार द्वारा बनाए जाने की मांग को उठाए जाने का आम जनता सेआवाहन किया जा रहा है।
: गाडरवारा,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सी एम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण
Sun, Dec 29, 2024
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सी एम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ब्यौहार, ए डी पी सी समग्र शिक्षा दीपक अग्निहोत्री, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, बी आर सी संदीप स्थापक एवं प्रकाश साहू अकाउंटेंट डी ई ओ द्वारा सम्मिलित रूप से विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी निरीक्षणकर्ता अधिकारियों ने बहुत बारीकी से शिक्षकों के लर्निंग प्लान देखे तथा कम ग्रेड वाले विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु तैयार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशाला, उमंग कार्नर के अवलोकन के साथ स्मार्ट क्लास की गतिविधियां भी देखीं। निरीक्षण उपरांत श्री ब्यौहार ने शिक्षकों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं के प्रति संतोष जताया एवं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने हेतु जुट जाने के निर्देश दिए। उक्त अवसर पर मनीष शंकर तिवारी, भानुप्रताप राजपूत , पूनम बसेडिया आदि ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। अंत मे प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने सभी शिक्षकों का परिचय कराते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठतम लाने हेतु अपने संकल्प को दोहराया।