Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम नंगवारा के जंगल में तेंदुए का आतंक: गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
रिपोर्टर आशीष साहू ग्राम नंगवारा के जंगल में तेंदुए का आतंक: गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत https://youtu.be/r2uWXDVEkAY?si=evhe5aNiIUtQHwAq नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम नंगवारा के जंगलों में रविवार को तेंदुए द्वारा एक गाय का शिकार करने की घटना ने ग्रामीणों के बीच दहशत फैला दी है। इस घटना के बाद गांव के लोगों का जंगल की ओर आना-जाना बंद हो गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नंगवारा से कटकुही मार्ग पर लगभग 200 से 500 मीटर की दूरी पर तेंदुए की मौजूदगी पाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने दो से तीन गायों का शिकार किया है। इस घटना से गांव के लोग भयभीत हैं और रात के समय घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। इन निशानों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि यह एक वयस्क तेंदुआ हो सकता है, जिसकी उम्र लगभग पांच साल है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह टाइगर नहीं है और मौजूदा साक्ष्य तेंदुए की ओर इशारा करते हैं। मौके पर एक गाय का शव भी मिला है, जो कि शिकार का प्रमाण है। वन विभाग के परचेस सहायक आर आर डेहरियों डूगरिया, ग्रामीण का नाम विनोद कुमार मुडिया

Tags :

जरूरी खबरें