गाडरवारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों ने पदोन्नति को लेकर : सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की
Aditi News Team
Sun, Sep 13, 2026
गाडरवारा।उच्च माध्यमिक शिक्षकों की पदोन्नति में परीक्षा का की बाध्यता समाप्त करने हेतु सतीश नाईक प्राचार्य कन्या नवीन विद्यालय गाडरवारा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री से उनके गाडरवारा स्थित कार्यालय लक्ष्मी टाउनशिप में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि जनजाति कार्य विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के हाई स्कूल प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है केवल यह प्रावधान स्कूल शिक्षा विभाग में ही रखा गया है और मात्र उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए ही है। शिक्षा विभाग के इतिहास में यह पहला अवसर है जब पदोन्नति हेतु परीक्षा ली जा रही है जबकि पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर ही होना चाहिए।मा. शिक्षा मंत्री जी ने तुरंत आयुक्त महोदय को फोन लगाकर उक्त समस्या से अवगत कराया और कहा कि एक समान काम कर रहे दोनों विभागों की पदोन्नति प्रक्रिया में यह विषमता क्यों रखी गई है? आप दोनों राजपत्र का गहनता से अवलोकन कर इस विषमता को दूर करें। आयुक्त महोदय ने शीघ्र इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक से प्रमोशन पाकर उच्च माध्यमिक शिक्षक बने शिक्षकों को क्रमोन्नति नहीं मिलने से उनको हो रही आर्थिक हानि की बात भी रखी गई इस संबंध में माननीय ने संयुक्त संचालक जबलपुर से बात कर एक सप्ताह में समस्या हल करने को कहा।
प्रतिनिधि मंडल में संजय सोनी प्राचार्य लिलवानी राजेश गुप्ता प्राचार्य चिरहकला, राजेश दुबे, मलखान मेहरा कृष्ण कुमार राजोरिया आदि उपस्थित थे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह
संजय सोनी , लिलवानी राजेश गुप्ता चिरहकला, राजेश दुबे, मलखान मेहरा कृष्ण कुमार राजोरिया