: गाडरवारा,12 यात्री जगन्नाथ पुरी के लिए होंगे रवाना नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने माला पहनाकर दी शुभकामनाएं
Sun, Dec 22, 2024
12 यात्री जगन्नाथ पुरी के लिए होंगे रवाना
नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने माला पहनाकर दी शुभकामनाएं
गाडरवारा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 23 दिसंबर को जगन्नाथ पुरी के लिए नरसिंहपुर से स्पेशल ट्रेन करीब 300 यात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए लेकर रवाना होगी। जिसमें गाडरवारा शहर से सैकड़ों फार्म भर गए थे। जिनका जिला स्तर पर पर्ची ड्रा के माध्यम से 12 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया। जिसमें मुन्नीबाई बेरागी, राजरानी गुप्ता,सुषमा कटरहा,शकुनबाई कोरी,राजकुमार सोनी,सुधा राय,मनोरमा चौधरी,राकेश कुशवाह,रिशी कुमार,प्रेमनारायण चौरसिया,मुन्नी वाई साहू,विनीता गुप्ता यात्रा हेतु रवाना होगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, सभापति सुरेंद्र गुर्जर,सभापति प्रतिनिधि गजेंद्र राडवे,पार्षद प्रतिनिधि रामेश्वर धानक ने उपस्थित यात्रियों को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही आई कार्ड टिकट भी दिए गए। जिसे पाकर यात्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री उदय प्रताप और नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के प्रति कृतज्ञता प्रकट कहते हुए आभार व्यक्त किया।
: शाहपुर के हाईस्कूल मे साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
Sun, Dec 22, 2024
शाहपुर के हाईस्कूल मे साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शाहपुर के शासकीय हाईस्कूल में साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमांत राजपूत,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा,निरंजन पटेल,अरविन्द बड़कुर, चौधरी अभिषेक ,आलोक पचौरी एवं चौ.छोटेराजा द्वारा शाला के 9 कक्षा के छात्र छात्राओं क़ो साईंकिलें वितरित की । इस अवसर पर कार्यक्रम मे अतिथियों का तिलक एवं फूल मालाओ से स्कूल स्टॉफ द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा हाई स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रेखा चौहान द्वारा स्कूल में कराये गये साफ सफाई, रंग रोगन ,पेंटिग आदि कार्यो की प्रशंसा की गईं। कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य श्रीमति चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन मे विद्यालय स्टॉफ के शिक्षकों की अहम भूमिका रही।
: गाडरवारा,बीटीआईं स्कूल मे टीएलएम मेला आयोजित
Sun, Dec 22, 2024
बीटीआईं स्कूल मे टीएलएम मेला आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीटीआईं मे टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। मेले मे विद्यार्थियों ने समस्त विषय की टीचिंग लर्निंग मैटेरियल्स बनाए। इसके उपरांत वर्किंग मॉडल पोस्ट प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समस्त विषय की प्रस्तुति बच्चों के माध्यम से रखी गई। यह कार्यक्रम कन्या नवीन प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक , आदर्श स्कूल प्राचार्य एस के मिश्रा, कन्या शाला प्राचार्य सुशील शर्मा एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अपने उदबोधन मे अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रत्येक विषय के टी एल एम बनाए जाने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मेले मे भूगोल विषय का वर्किंग मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। मेले का आयोजन एवं संचालन शिक्षकश्रीमती अर्पणा ब्राउन ने किया एवं आयोजन मे समस्त विषय के शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया। आदर्श स्कूल के शिक्षकों ने भी मेले का लाभ लिया। इस आयोजन उपरांत अतिथियों ने नवाचारी शिक्षक के के राजोरिया द्वारा विषय शिक्षकों के सहयोग से तैयार एवं सुसज्जित की गईं विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया।