Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: सांगई मे राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया छात्र छात्राओ ने रंगोली, मेंहदी, चित्रकला एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं मे किया गणितीय कौशलों का प्रदर्शन

Aditi News Team

Mon, Dec 23, 2024
सांगई मे राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया छात्र छात्राओ ने रंगोली, मेंहदी, चित्रकला एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं मे किया गणितीय कौशलों का प्रदर्शन गाडरवारा। बीते सोमवार क़ो नगर के समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला मे नवाचारी माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के संयोजन मे गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय मे छात्र छात्राओं के हितार्थ रंगोली, महंदी, चित्रकला एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के लिए अलग अलग किया गया। इन प्रतियोगिताओ मे छात्र छात्राओं ने अंक चार्ट, संख्या चार्ट,त्रिभुज, चतुर्भुज, घन, घनाभ,वृत्त, अर्धवृत्त, वर्ग, आयत,शंकु, बेलन सहित अनेक ज्यामितीय आकृतियाँ रंगोली, चित्रकला, मेहंदी मे बनाई एवं प्रश्नमंच मे अनेक प्रश्नों के जवाब दिए। प्रतियोगिताओं के अंत मे समस्त विधाओं मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों क़ो ट्राफी भेंटकर एवं सभी प्रतिभागियों क़ो मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका शिक्षक किरणलता ठाकुर एवं फूलवती केवट ने निभाई ।समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि गाडरवारा शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सुनील शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय गणित दिवस भारतीय गणितज्ञ रामानुजम की जयंती के अवसर पर मनाया जाता हे। उन्होंने प्रतियोगिताओं मे सहभागी बच्चों के जज्बे क़ो सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राध्यापक डॉ सतीश अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों मे गणितीय समझ क़ो विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया जो एक अच्छा कार्य हे। कार्यक्रम मे प्रधान पाठक दशरथ प्रसाद जाटव ने उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक सुरेश चौहान ने किया। इस अवसर पर अनेक बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें