: बड़ी खबर,लॉरेन्स बिश्नोई को मिला चुनाव लड़ने का ऑफर।
Tue, Oct 22, 2024
बड़ी खबर!
लॉरेन्स बिश्नोई को मिला चुनाव लड़ने का ऑफर।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ने का मिला ऑफर।उत्तर भारतीय विकास सेना नाम की पार्टी ने दिया लॉरेन्स बिश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर।साबरमती सेंट्रल जेल में चिट्ठी भेजकर पार्टी ने लॉरेन्स बिश्नोई को चुनाव लड़ने के लिए ऑफर स्वीकार करने का आग्रह किया है।
: संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया निरीक्षण
Tue, Oct 22, 2024
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने किया निरीक्षण
गाडरवारा गत दिवस स्थानीय शासकीय बीटीआई स्कूल का निरीक्षण संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग डॉ प्राचीस जैन ने किया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षकों एवं छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि 9 वी के छात्रों के लिए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की तैयारी बेहतर ढंग से कराएं l इसके अलावा 10 एवं 12 वी बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी पर भी विशेष फोकस करें l उन्होंने निरीक्षण के दौरान रसायन शास्त्र के नवाचारी शिक्षक के के राजोरिया द्वारा सुसज्जित प्रयोगशाला को देखा जहाँ श्री राजोरिया ने उनके द्वारा वहां कराई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी l श्री राजोरिया ने उन्हे आवर्त सारिणी, अम्ल क्षार के प्रयोगो सहित उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारो से अवगत कराया l इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि श्री राजोरिया द्वारा नवाचारों से सुसज्जित प्रयोगशाला अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सकती है। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता पटैल, राजेश दुबे, एसएन बसेड़िया, मलखान मेहरा, कमलेश गुप्ता,अलका कोरी, शिल्पी गुप्ता, ललित गिरदोनिया अर्पणा ब्राउन, बलिराम अहिरवार, प्रमोद राय, मनमोहन शर्मा,सुनीता शर्मा,रोहित वाल्मीक सहित स्टॉफ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे ।
: साईखेड़ा ब्लॉक के जनशिक्षा केन्द्रो मे आयोजित हुए शैक्षिक संवाद
Tue, Oct 22, 2024
साईखेड़ा ब्लॉक के जनशिक्षा केन्द्रो मे आयोजित हुए शैक्षिक संवाद
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के तहत समस्त जनशिक्षा केन्द्रो पर शासकीय शालाओं के कक्षा 1 से 2 एवं 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए माह अक्टूबर का शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम ग्राम बोदरी, बरहटा, नांदनेर, बिचुआ, मडगुला एवं साईखेड़ा के शासकीय स्कूलों मे दोपहर 2 बजे से आयोजित किये गए। शैक्षिक संवादों में ग्राम बोदरी एवं बरहटा में बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि शैक्षिक संवाद के माध्यम से मिली उपयोगी जानकारियों को सभी शिक्षक अपनी डायरी में नोट करें एवं कक्षा शिक्षण में उनका उपयोग करें। बीएसी पवन राजोरिया ने कहा कि शैक्षिक संवादों से आपसी विचार सामने आते है जो बेहद उपयोगी हैँ। बीएसी मनीराम मेहरा ने साईंखेड़ा में शैक्षिक संवाद में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से निरंतर सीखने को मिलता है। शैक्षिक संवादों के आयोजनों में समस्त जनशिक्षको, सहजकर्ताओ व सह सहजकर्ताओ सहित शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।