Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: निवारी एवं चिरहकलां में विद्यार्थियों को साईकिलें मिलने से खिले चेहरे  क्षेत्रीय विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ वितरण 

Aditi News Team

Wed, Oct 23, 2024
निवारी एवं चिरहकलां में विद्यार्थियों को साईकिलें मिलने से खिले चेहरे  क्षेत्रीय विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ वितरण  गाडरवारा। गत दिवस तेंदुखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निवारी एवं चिरहकला के शासकीय हाई स्कूलों में अलग अलग आयोजित कार्यक्रमों में 9 वी के विद्यार्थियों को मप्र शासन की साईकिल वितरण योजना के तहत निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमो में निवारी के पात्र 29 एवं चिरहकला के 57 विद्यार्थियों को विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल ने जनप्रतिनिधियों जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत, जिला पंचायत सदस्य राव शैलेश सिंह,अनिल कौरव, अशोक भार्गव, मनोज शर्मा, बसंत तिवारी, रामगोपाल गुर्जर, रजत कौरव, ठा तिलक सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ साईकिलें वितरण करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि साईकिलो के मिलने के बाद अब विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बच्चों के प्रोत्साहन हेतु निशुल्क गणवेश, स्कूटी एवं लेपटॉप वितरण कर उल्लेखनीय कार्य किया है। सीएम राइज स्कूलों को शुरू करके बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य भी सरकार कर रही है। उन्होंने चिरहकला में कहा कि हाई स्कूल की दुरी गाँव सै अधिक है इसीलिए विभाग के अधिकारी गण चिरहकला के विद्यार्थियों को भी साईकिलें दिलाने हेतु पहल करें। कार्यक्रमो मे साईंखेड़ा जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत ने कहा कि स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ाने के लिए साईकिल वितरण अच्छा कार्य है क्योंकि साईकिल न होने से आवागमन में छात्र छात्राओं को असुविधा होती थी और वे पढ़ाई से वंचित हो जाते थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बीईओ प्रतुल इंदुरख्या प्राचार्य विनय शंकर शर्मा, एन पी साहू सहित शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक तिवारी ने किया। उक्त कार्यक्रमों में ग्रामवासी, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही ।

Tags :

जरूरी खबरें