: करेली में नेमा महिला मंडल द्वारा तीज उत्सव आयोजन संपन्न
Wed, Aug 7, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
करेली में नेमा महिला मंडल द्वारा तीज उत्सव आयोजन संपन्न
करेली।देवाधिदेव महादेव के पवित्र एवं पावन श्रावण मास में करेली नेमा समाज के मातृशक्ति संगठन..नेमा महिला मंडल के द्वारा हरियाली तीज के पावन पर्व पर सामाजिक भवन "निमीधाम" में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया..जिसमें समाज की सभी मातृशक्तियों ने हरित श्रंगार एवं परिधान में आयोजन में उपस्थित होकर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर..भक्ति भाव से देवाधिदेव महादेव की वंदना की..आयोजित कार्यक्रम में नेमा महिला मंडल अध्यक्ष- सविता नेमा, सचिव- पूनम नेमा, उपाध्यक्ष- सीमा भौंरिया, श्वेता नेमा, अभिलाषा नेमा द्वारा सरप्राइज क्विज गेम्स खिलाये गये एवं सभी विजेता को गिफ्ट बांटे गये..साँस्कृतिक एवं धार्मिक विविध गतिविधियों में उपस्थित मातृशक्तियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता प्रदान की ! हरित श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान - पूनम नेमा , बेस्ट क्रिएटिविटी में शिल्पा नेमा को ईनाम दिया गया...शिवा नेमा, रश्मि नेमा, आरती नेमा, मीनू नेमा, पूजा नेमा, सीमा नेमा ने सरप्राइज क्विज में इनाम जीते ..कार्यक्रम में सामाजिक मातृशक्तियों की संख्या 60 रही..आयोजन उपरांत नेमा महिला संगठन के द्वारा.. समस्त मातृशक्तियों को कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार जताया एवं आगे भी विविध धार्मिक, सामाजिक, साँस्कृतिक पर्व पर सहयोग एवं उपस्थिति की अपेक्षा की ।
: शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के विद्यार्थियों को आज 8 अगस्त को लगेगा डीपीटी/ टीडी का टीका
Wed, Aug 7, 2024
शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के विद्यार्थियों को आज 8 अगस्त को लगेगा डीपीटी/ टीडी का टीका
गाडरवारा। शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में डीपीटी/ टीडी का टीकाकरण अभियान जारी है । अभियान के तहत जिले में प्रथम चरण माह अगस्त में 8 अगस्त को क्षेत्र की चिन्हित शासकीय शालाओं में अध्ययनरत 10 वर्ष एवं 16 वर्ष तक के विद्यार्थियों को टिटनेस (धनुष्टाकार) का टीका लगाया जायेगा। टीका लगने से घातक एवं जानलेवा बीमारियों से छात्र छात्राओं को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। इस अभियान का क्रियान्वयन स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। दोनों विभाग के समन्वय से जिले की शासकीय शालाओं में टीकाकरण के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत आज 8 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा निर्धारित शासकीय शालाओं में टीकाकरण किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि यह अभियान यूविन पोर्टल पर आधारित होगा। इसके लिए विद्यार्थियों का आधार कार्ड एवं अभिभावकों का मोबाइल नम्बर अनिवार्य होगा। मोबाइल नम्बर से छात्र- छात्राओं का पूर्व पंजीयन यूविन पोर्टल पर किया जायेगा। टीका लगने के पश्चात विद्यार्थियों को टीकाकरण सर्टिफिकेट जनरेट हो जायेगा जिसका मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर पहुंच जायेगा। जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं है, उनको भी यह टीका लगाया जायेगा लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन यूविन पोर्टल पर नहीं हो सकेगा और ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी जनरेट नहीं हो पायेगा।विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे उक्त दिनांक को अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेंजे। विद्यार्थी टीका लगवाने से पूर्व नाश्ता एवं भोजन करके ही टीका लगवायें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील भी की गई है। टीकाकरण हेतु स्कूलों मे एक दिन पहले ही बच्चों को टीकाकरण की सूचना दे दी गई है ।
: विकासखण्ड स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित
Wed, Aug 7, 2024
विकासखण्ड स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस विकास खण्ड स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता 2024 - 25 का आयोजन काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल गाडरवारा में किया गया। प्रतियोगिता में गाडरवारा के बी टी आई संकुल ,आदर्श संकुल, के एन वी संकुल ,कन्या शाला , पलोहा , बम्होरी संकुल और साईखेड़ा संकुल के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में सहभागिता की । प्रतियोगिता की कार्य योजना को संपन्न कराने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, विकासखंड खेल अधिकारी अनुज जैन एवम वरिष्ठ खेल शिक्षक मुकेश पटेल, अजय सोनी,विक्रम शर्मा , के एस पी एस स्कूल की प्राचार्य श्रीमति हंसारिका परदेशी और कोविद काबरा , राघव काबरा संचालक की उल्लेखनीय भूमिका रही । प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तैराकी की चारों विधाओं में अपने अलग-अलग इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जौहर बिखेरे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में आदित्य द्विवेदी ,सिराज मोहम्मद, यूनूस हुसैन, अनुराग दुबे, आकाश तांक, तरुण बारासकर , रोहित वाल्मीकि ,प्रीति ठाकुर, सीमा कुशवाहा,भागवती मेहरा उपस्थित रहे l विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता उपरांत गठित साईंखेड़ा ब्लॉक की टीम के सदस्य अब गाडरवारा में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे ।