: स्कुल चलें अभियान के तहत मनाया प्रवेशोत्सव छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का हुआ सम्मान
Wed, Jun 19, 2024
स्कुल चलें अभियान के तहत मनाया प्रवेशोत्सव
छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों का हुआ सम्मान
जितेन्द्र दुबे शाहनगर ,पन्ना
शाहनगर नि .प्र । मुख्यालय शाहनगर के. सी. एम. राइज ऐक्सीलेन्स स्कुल , शासकीय .कन्या हाईस्कूल सहित प्राथमिक / माध्यमिक/प्र शाला सहित शासकीय हायर सेकेन्ङरी स्कुल बोरी शासकीय हायर सेकेन्ङरी स्कूल बिसानी शासकीय हाईस्कूल स्कूल कचौरी शासकीय हाईस्कूल रोहनिया शासकीय हाई स्कूल बिसानी शासकीय हाईस्कुल पुरैना सहित विकासखन्ङ शाहनगर के सभी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत प्रवेशोत्सव मनाया गया ।प्रवेशोत्सव की शुरूआत मां सरस्वती पुजा वंदना के साथ की गयी ।इसके बाद शालाओं मे नये प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर शाहनगर के सी एम राइज विद्यालय के कार्यक्रम मे विद्यालय शाहनगर मंङल अध्यक्ष सुलभ उरमलिया शाहनगर सरपंच मनोज जैन शाहनगर विकासखन्ङ अधिकारी श्री मति ङाॅ0 रागनी तिवारी विद्यालय प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पान्ङे व्याख्याता शिवराम तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात विद्यालय में आये हुये छात्र छात्राओ एवं उनके अभिभावकों को मिष्ठान खिलाकर स्वागत वंदन अभिनंदन कर पुस्तक वितरण कराया गया । इस अवसर पर मंङल अध्यक्ष सुलभ उरमलिया ने कहा की हमारी भाजपा सरकार मध्य प्रदेश मे 369 सी. एम. राइज विद्यालयों की शुरूआत करने जा रही है जिन विद्यालयों मे निशुल्क शिक्षा का दायित्व हमारे छात्र छात्राओ को मिलेगा प्रदेश भर मे छात्र छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य के लिये बहुत बहुत शुभकामनायें हम इनके सपनों मे नये रंग भरे ,यही हमारा प्रयास है ।यहा भी कार्यक्रम - शाहनगर विकासखन्ङ के शासकीय हाईस्कूल पुरैना मे बी आर सी की टीम मे बी आर सी अमित श्रीवास्तव उदयभान सिंह लिपिक संतोष ब्रजपुरिया ने पहुंचकर छात्र छात्राओ को टाफियां एवं मिष्ठान खिलाकर विद्यालय मे स्वागत किया जहां विद्यालय प्राचार्य फूल सिंह सहित समस्त स्टाप मौजूद रहा ।
: करेली स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित
Wed, Jun 19, 2024
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूल चले अभियान के तहत करेली स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय उत्कृष्ट सीएम राईज एवं शासकीय नवीन प्राथमिक शाला महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड करेली lकन्या शाला में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी एवं प्राचार्य अनीता नेमा उपाध्यक्ष ने अपना संबोधन दिया साला में सभी छात्र-छात्राएं समस्त शिक्षक स्टाफ जितेंद्र स्वामी उदय ठाकुर पार्षद भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व सीएम राईज स्कूल में प्रवेश उत्सव को पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने संबोधित किया इस कार्यक्रम में जगदीश मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद भाजपा कार्यकर्ता एवं उदय ठाकुर बृजेश माते प्राचार्य विश्वकर्मा समस्त छात्र छात्रा शिक्षण स्टाफ उपस्थित थे महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड करेली में नवीन प्राथमिक शाला में प्राचार्य माया बढकुर द्वारा प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम कराया गया इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती पूजन महेंद्र वार्ड की पार्षद संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति पीडी नेमा एवं प्राचार्य द्वारा किया गया इसके उपरांत सभी ने अपना संबोधन दिया सभी बच्चों को पुष्पमाला से स्वागत किया गया प्राचार्य द्वारा स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का नौ बिंदुओं का संबोधन किया गया जिसमें अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें पढ़ाई के समय बच्चों से अन्य कार्य न कराये समय पर बच्चों की पढ़ने की आदत डालें बच्चे स्कूल ना जा पा रहे हो तो फोन द्वारा शिक्षक के संपर्क में रहे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संगीत कला खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें इस कार्यक्रम में महेंद्र वार्ड पार्षद संगीता शर्मा पीडी नेमा प्राचार्य पूर्व प्राचार्य आशा श्रीवास्तव चौकसे मैडम समस्त शाला स्टाफ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सभी बच्चे उपस्थित थे ।
: एसडीएम ने किया पाली में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ
Wed, Jun 19, 2024
एसडीएम ने किया पाली में प्रवेशोत्सव का शुभारंभ
गाडरवारा। बीते मंगलवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती कलावती ब्यारे शामिल हुई। उनके स्कूल में आगमन पर शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी , प्राथमिक शिक्षक ब्रजेश श्रीवास एवं बच्चों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने बच्चों को एकसाथ गणवेश में देखकर उनका तिलक लगाकर स्वागत करते हुए पुस्तकों ,स्लेट, पेंसिल, टॉफी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सम्पूर्ण शाला परिवेश को देखकर अतिप्रसन्नता जाहिर करते हुए अपने उदबोधन में कहा कि यहाँ का माहौल पढ़ाई के प्रति है। यहां शाला के शिक्षकों ने बेहतर ढंग से शाला का प्रबंधन कर बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कलेक्टर मैडम का दौरा यहाँ कराया जाएगा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम के अंत मे एसडीएम श्रीमती ब्यारे ने उपस्थित जनों एवं बच्चों के साथ पीएम पोषण योजना के तहत विशेष मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया । इस अवसर पर बीआरसी संदीप स्थापक, बीएसी योगेन्द्र झारिया, ग्राम सरपंच अजय दिवेदी ,जितेंद्र राजपूत ,अनिल धानक, अरविंद बोहरे एवं एमडीएम रसोइया भी उपस्थित रहे ।