: नरसिंहपुर, बैल बग्घी दोड प्रतियोगिता का आयोजन न हो
Fri, Mar 15, 2024
बैल बग्घी दोड प्रतियोगिता का आयोजन न होनरसिंहपुर। करेली जिले में शुरू होने बाली बैल बग्घी दौड़ प्रतियोगिता पर रोक लगाने संबंधित ज्ञापन अध्यक्ष, सचिव भारतीय जंतु कल्याण बोर्ड नई दिल्ली , श्रीमती मेनका गांधी जी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपुल फॉर एनिमल्स नई दिल्ली , कलेक्टर महोदया नरसिंहपुर ,पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर को महाशिवरात्रि के अवसर पर एवं इसके बाद जिले में होने वाली विभिन्न स्थानों में होने वाली बैल बग्घी की दौड़ प्रतियोगिता पर प्रतिबंध लगाने संबंधी सौंपा ज्ञापन में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी , गोबंश प्रेमी रामकुमार विश्वकर्मा, संजय मेहरा,गोविंद चौरसिया, अभय हिंदुस्तानी ,मनजीत छावड़ा ,शालीकराम राजपूत, आदि ने अपने ज्ञापन में कहा कि बर्ष 2000 से नरसिंहपुर जिले में बेल बग्घी दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपल फॉर एनिमल्स श्री मति मेनका संजय गांधी एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के निर्देश पर प्रतिबंध लगाया गया था lपर 23 वर्षों बाद फिर इस प्रतियोगिता पर आयोजन होने की जानकारी प्राप्त हो रही है दिनांक 8 मार्च 2024 को करेली तहसील एवं करेली पुलिस थाना के अंतर्गत रेवा नगर ग्राम पंचायत खेरी महलपुरा के ग्राम रेवा नगर में बैल बग्घी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l बैल बग्घी दौड़ के दौरान के नुकीली हांकनी का उपयोग किया जाता है और प्रतियोगिता स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं किया जाता है l भीषण गर्मी में यह आयोजित किया जाता है पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत दंडनीय अपराध है आप से निवेदन है कि जिले में होने वाले इस प्रतियोगिता को प्रतिबंध करने की कृपा करें l
: बड़ेबाबा की नगरी में सिद्धों की आराधना,सिद्धचक्र महामंडल विधान
Thu, Mar 14, 2024
बड़ेबाबा की नगरी में सिद्धों की आराधना,सिद्धचक्र महामंडल विधानकुंडलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में सागर नगर के श्रेष्ठी डॉक्टर अशोक बमोरिया श्रीमती राजलक्ष्मी बमोरिया परिवार की ओर से कुंडलपुर की पावन धरा पर श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान दिनांक 10 मार्च से 15 मार्च तक संपन्न हो रहा है। बड़े बाबा की छांव तले यह विधान बहुत ही मंगलकारी और रिद्धि सिद्धि दायक है ।उनके सभी रिश्तेदार परिजन इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं ।संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य 108 मुनि श्री विराट सागर जी , मुनि श्री विशद सागर जी ससंघ के साथ मुनि श्री पुण्य सागर जी उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी ससंघ,आर्यिका मां सृष्टि भूषण जी के सानिध्य में ओजस्वी वाणी के धनी बाल ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी ,विधानाचार्य पंडित उदय चंद शास्त्री सागर के सफल निर्देशन में यह विधान संपन्न हो रहा है ।संगीतकार के रूप में कंठ कोकिला अहिंसा जैन सागर पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। प्रतिदिन बड़े बाबा के यहां पहुंचकर संध्याकालीन महा आरती भी सम्पन्न हो रही है ।प्रातः काल में प्रतिदिन सिद्धचक्र विधान किया जा रहा हैं। कुंडलपुर कमेटी द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है!
: उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी ससंघ एवं मुनि श्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर में आगमन
Tue, Mar 12, 2024
उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी ससंघ एवं मुनि श्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर में आगमनकुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जनसंत परम पूज्य उपाध्याय श्री विरंजनसागर जी महाराज ससंघ का प्रातः भव्य मंगल प्रवेश हुआ । उपाध्याय श्री की भव्य अगवानी की गई। मुनि संघ हटा से विहार कर मजगुवां होते हुए कुंडलपुर पहुंचा ।हटा के युवा मुनि संघ का विहार कराते हुए मुनि संघ के साथ कुंडलपुर पहुंचे । सायंकाल परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री पुण्यसागर जी महाराज ससंघ 19पिच्छी का मंगल प्रवेश सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर की पावन धरा पर हुआ। मुनि संघ हटा से विहार कर राजाबंदी में आहार चर्या उपरांत सांयकाल कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।इस अवसर पर मुनिसंघ की अगवानी मुनिसंघ के साथ कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी, कुंडलपुर समाज ,ब्रह्मचारी भैया, दीदी जी, कुंडलपुर स्टाफ ने भव्य अगवानी की।