Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

: मुनि संघो का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश

Aditi News Team

Sun, Mar 17, 2024
मुनि संघो का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ससंघ ,पूज्य मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य आचार्य श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश कुंडलपुर की पावन धरा पर हुआ। इस अवसर पर मुनि संघो की गाजे-बाजे के साथ भव्य अगवानी की गई । कुंडलपुर में पूर्व से विराजित पूज्य मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ एवं पूज्य मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ ने मुनि संघों की अगवानी की साथ में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ,पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई , संयोजक वीरेश सेठ, इंजीनियर आरके जैन महामंत्री, रविंद्र जैन पत्रकार, ललित सराफ, यूसी जैन,अमित त्यागी,पुरुषोत्तम,पवन जैन ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी, कुंडलपुर जैन समाज ,कुंडलपुर स्टाफ सहित यात्रीगण बड़ी संख्या में लोगों ने मुनि संघ की भव्य अगवानी की । मुनि संघ सीधे पहाड़ पर स्थित पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंचा ,जहां पूज्य बाबा बड़े बाबा के दर्शन किए।

Tags :

जरूरी खबरें