: किसको है पत्नी से जान का खतरा,,मुझे सोनम रघुवंशी कांड जैसा न बना दे मेरी बीवी" पढ़िए पूरी खबर
Tue, Jun 24, 2025
पत्नी से जान का खतरा, दमोह के प्रेमनारायण की गुहार—"मुझे सोनम रघुवंशी कांड जैसा न बना दे मेरी बीवी"
दमोह/इंदौर
दमोह जिले के मड़ियादो निवासी और वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट पर मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत प्रेमनारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी मानसी चढ़ार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताया है।प्रेमनारायण का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें खुलेआम धमकी दी है कि यदि उन्होंने विरोध किया तो उनका अंजाम सोनम रघुवंशी हत्याकांड और यूपी के मुस्कान सुहेल केस जैसा होगा। इस धमकी के बाद उन्होंने इंदौर प्रशासन, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा के लिए आवेदन दिया है।प्रेमनारायण ने बताया कि उन्होंने 5 जून 2023 को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद मानसी एयर होस्टेस कोर्स में दाखिला लेकर शहर की सिटी बस से आना-जाना करने लगीं, जहां दीपक हरियाले नामक युवक से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। पति द्वारा विरोध जताने पर, पत्नी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।वीडियो में भावुक होते हुए प्रेमनारायण कहते हैं, "अगर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है तो खुशी से जाए, लेकिन मुझे जिंदा छोड़ दे।"फिलहाल प्रेमनारायण ने एयरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
: अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Mon, Jun 23, 2025
अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन
दिव्यांगों हेतु पैरा ताइक्वांडो एवं पैरा सीपी फुटबाल प्रतियोगिता समपन्न अटल विहारी बाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर मे, पैरालम्पिक मध्यप्रदेश के द्वारा तीसरी पैरा ताईक्बांडो, चतुर्थ पैरा सीपी फुटबाल का आयोजन 23 जून को आयोजित किया गया, कार्यक्रम में जबलपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल, सागर, धार के दिव्यांग जनों ने भाग लिया खेल के प्रथम सत्र मे दिव्यांगों की पैरा ताइक्वांडो स्किल का प्रशिक्षण कमलेश रजक विनोद कुशवाहा, संदीप गुप्ता ने दिया एवं एकल स्किल प्रतियोगिता कराई गई, तद उपरांत पैरा सीपी फुटबाल के कोच इकराम खान, कलीम खान ने भोपाल, जबलपुर,शिवपुरी, ग्वालियर के सेरेब्रल पाल्सी दिव्यांगों की फुटबाल स्किल का परीक्षण कर दो टीम बना कर मैच कराया गया जिसमे 7 सीपी दिव्यांगों को मध्यप्रदेश की टीम हेतु चुना गया, कार्यक्रम के अंत मे सीडीएस ग्वालियर की निर्देशक श्रीमती पल्लवी राय ने दिव्यांगों को मेडल एवं प्रशिक्षको को शील्ड देकर सम्मानित किया, पैरालम्पिक मध्यप्रदेश के सीईओ एवं उपाध्यक्ष डा इनाम खान ने श्रीमती पल्लवी राय को सम्मान पट्टिका दी, श्रीमती पल्लवी ने अपने समापन्न उदबोधन मे कहा कि सीडीएस ग्वालियर में भारत सरकार की मंशा नुसार दिव्यांगों को निशुल्क पैरालम्पिक खेलो मे प्रशिक्षण देकर पारंगत करना है ताकि वे देश के न दिव्यांगों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता मे सम्मिलित होकर देश का नाम रोशन कर सके,। डा इनाम खान ने वताया कि आगामी योजना में हम मध्यप्रदेश के दिव्यांगों मे खेल टेलेंट को खोजने का कार्य करेंगे, संपूर्ण कार्यक्रम में ताइक्वांडो रैफरी कु अंकिता,कु काजल, कुछ प्रिसी, कुछ कीर्ती सिकरवार, शान खान एवं सीडीएस ग्वालियर के समस्त कोच,स्टाफ का सहयोग रहा।
: गो अभयारण्य में मासिक सत्संग 25 जून अमावस्या को
Mon, Jun 23, 2025
गो अभयारण्य में मासिक सत्संग 25 जून अमावस्या को
सुसनेर/23 जून, मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं विश्व के लोक प्रसिद्ध गो सेवा संस्थान श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक एवं संरक्षक परम श्रद्धेय गोऋषि पूज्य स्वामी दत्ताशरणानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संचालित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य सालरिया में हर माह होने वाले मासिक सत्संग के तहत आगामी 25 जून 2025,बुधवार अमावस्या के पुण्य पर्व पर प्रातः 10 बजे से ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से गो महिमा कथा एवं उसके बाद मैनपुर निवासी सरस्वती शिशु मंदिर ननोरा के प्रधानाचार्य रोडू सिंह जी के परिवार की और से गोव्रती महा प्रसादी रहेगी, जिसमें आप अपने ईष्ट मित्रों एवं परिवार के साथ सादर आमंत्रित है ।मासिक सत्संग से पूर्व गो अभयारण्य संचालन मंडल की बैठक का आयोजन भी होगा , संचालन समिति की बैठक में मध्यप्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव एवं मध्यप्रदेश के गोपालन मंत्री लखन जी पटेल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री आवास पर हुए प्रदेश के गो पालक सम्मेलन में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य को आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया(गोसेवा) के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मध्यप्रदेश शासन का आभार प्रस्ताव सहित गो अभयारण्य के बहु आयामी विकास के लिए प्रस्ताव लेकर उनका क्रियान्वय करने के निर्णय लिए जाएंगे ।