Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: कुंडलपुर क्षेत्र पवित्र क्षेत्र घोषित कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

Aditi News Team

Wed, Mar 22, 2023
कुंडलपुर क्षेत्र पवित्र क्षेत्र घोषित कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया है ।दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट बैठक में कुंडलपुर क्षेत्र के 4 किलोमीटर के दायरे में शराब, मांस बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा और क्षेत्र पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा ,माननीय श्री मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय का कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के साथ समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट कर कहा कि आपने तीर्थ के प्रति मंगल भावना प्रकट कर जैन समाज को गौरवान्वित किया कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी आपका बहुत-बहुत आभार मानती है कृतज्ञता ज्ञापित करती है।

Tags :

जरूरी खबरें