Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: गाडरवारा में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गाडरवारा में एक साथ 3 कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ

Aditi News Team

Tue, Jun 6, 2023
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गाडरवारा में एक साथ 3 कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ विश्व पर्यावरण दिवस, कल्पतरु अभियान, जल जन अभियान ,तीनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र साहू जी गाडरवारा, भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति ममता पांडे जी गाडरवारा ,डॉक्टर आर के जैन जी, एडवोकेट रफीक भाई जान, अजय खत्री जी कदम संस्थान गाडरवारा ,भारत देश की गौरवशाली महिमा को प्रदर्शित करता हुआ भारत फिर भरपूर बनेगा सुंदर नृत्य कुमारी शिवांगी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभी मंचासीन मेहमानों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का लक्ष्य एवं उद्देश्य बताते हुए ब्रम्हाकुमारी वंदना दीदी जी ने कहा कि प्रकृति मां के प्रति अब हमें अपना कर्तव्य निभाना है प्रकृति के पंचतत्व रूपी इन अमूल्य रत्नों को सुरक्षित करना हमारा परम कर्तव्य है और यह तभी संभव है जब हम अंदर से जागेंगे अपना मानसिक शुद्धीकरण करेंगे जो कि आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग से ही संभव है ब्रह्माकुमारी जानकी दीदी जी ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभ प्रेरणा देते हुए कहा कि हम सब अपने विचारों की पवित्रता से प्रकृति को सतोप्रधान फिर से बना सकते हैं भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र साहू जी ने कहा कि प्रकृति के प्रति अब हम दृढ़ प्रतिज्ञा बद्ध होकर मिलकर कार्य करेंगे ।डॉ आर एस जैन ने कहा कि प्रकृति के प्रदूषण से ही श्वास की बीमारी आज काफी बढ़ गई है। श्रीमती ममता पांडे जी ने कहा कि जो भी पानी वेस्ट हो रहा है उसे हम व्यक्तिगत अपनी जिम्मेवारी समझ व्यर्थ होने से बचाएं। अजय खत्री जी ने भी जल का महत्व बताते हुए कहा कि अगर हम अभी सचेत नहीं हुए तो अगला युद्ध जल पर ही होगा। एडवोकेट रफीक भाई जान ने भी कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की राजयोग के द्वारा सभी ने प्रकृति को शुभ वाइब्रेशन दिए सभी ने मिलकर प्रकृति को शुद्ध बनाने के लिए प्रतिज्ञा की ।अंत में सभी मेहमानों को परमात्मा वरदान और प्रभु प्रसाद दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें